इंडियन आइकॉन अवार्ड से सम्मानित हुईं डॉ. अर्चना
आरके धनगर
मथुरा। ज्ञान उदय फाउण्डेशन, कोटा द्वारा असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अर्चना प्रिय आर्य को उनके द्वारा वैदिक संस्कृति व संस्कारों के प्रचार प्रसार में उत्कृष्ट योगदान के लिए इंडियन आइकॉन अवार्ड से सम्मानित किया गया है। देश भर में सामाजिक क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए यह अवार्ड दिया जाता है। डॉ. आर्य ने संस्था के सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान हमें आगे और कार्य करने के लिए प्रोत्साहित करेगा।
बता दें कि मथुरा की ताराधाम कॉलोनी निवासी डॉ. अर्चना प्रिय आर्य मेरठ के कनोहर लाल स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर व संस्कृत विभाग की अध्यक्षा हैं। इसके अलावा वह भारतीय संस्कृति और संस्कारों को पुनःस्थापित करने के लिए कार्य कर रही संस्था संस्कार जागृति मिशन की अध्यक्ष हैं तथा आर्य समाज की वरिष्ठ प्रचारिका भी हैं। पूर्व में भी उनको विभिन्न सम्मानों से नवाजा जा चुका है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














