HomeFirozabadदरोगा की वर्दी फाड़ने व मारपीट करने के मामले में तीन गिरफ्तार

दरोगा की वर्दी फाड़ने व मारपीट करने के मामले में तीन गिरफ्तार

दरोगा की वर्दी फाड़ने व मारपीट करने के मामले में तीन गिरफ्तार

रविन्द्र कुमार
फिरोजाबाद। खैरगढ़ थाना क्षेत्र में आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम के साथ अभद्रता और आरोपियों को भगाने के बाद दरोगा की वर्दी फाड़ने और मारपीट करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
बता दें कि गांव स्योमई में पुराने विवाद को लेकर रघुवीर सिंह पर पड़ोस में रहने वाले रवि उर्फ राघवेंद्र, उसके भाई ज्ञानेंद्र उर्फ टिल्लू ने गाली गलौज करते हुए फायरिंग कर दी थी, जिसमें रघुवीर सिंह बाल-बाल बच गए थे। फायरिंग की आवाज सुन कर उनके भाई राजेश घर से बाहर निकले तो उन पर भी फायर कर दिया था। भीड़ एकत्र होते देख दोनों भाई जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। सूचना पर दरोगा मनोज पौनिया, कांस्टेबिल जय प्रकाश, गोविंद और प्रेम सिंह के साथ वहां पहुंचे थे।
आरोपियों को अपने घर में घुसते देख मनोज भी उन्हें पकड़ने के लिए घर में घुस गए। इसके बाद आरोपी रवि, उसकी पत्नी संगीता, बहन डौली, मां सुघरश्री और एक अन्य व्यक्ति सतेंद्र कुमार ने दरोगा को घेर कर हमला कर दिया। गाली-गलौज, हाथापाई व धक्का-मुक्की कर वर्दी फाड़ दी गई। मनोज कुछ समझ पाते इससे पहले परिजन ने दोनों भाइयों को भगा दिया। बुधवार को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए राघवेन्द्र उर्फ रौवी पुत्र जयवीर, डौली पुत्री जयवीर और संगीता पत्नी राघवेन्द्र निवासी ग्राम श्योमई थाना खैरगढ़ को एक तमंचा और कारतूस समेत गिरफ्तार किया है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read