Homeअमेठीपद्म पुरस्कार के लिये 15 तक विभिन्न क्षेत्रों में समाजसेवा कार्य के...

पद्म पुरस्कार के लिये 15 तक विभिन्न क्षेत्रों में समाजसेवा कार्य के इच्छुक करायें आवेदन

पद्म पुरस्कार के लिये 15 तक विभिन्न क्षेत्रों में समाजसेवा कार्य के इच्छुक करायें आवेदन

राघवेन्द्र पाण्डेय
अमेठी। खेल निदेशालय उ0प्र0 खेल भवन लखनऊ के निर्देशानुसार जिला क्रीड़ाधिकारी आनन्द बिहारी श्रीवास्तव ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा इच्छा व्यक्त की गयी कि पद्म पुरस्कार के लिए ऐसे व्यक्तियों की अनुशंसा की जानी चाहिए जो विभिन्न क्षेत्रों में निःस्वार्थ भाव से समाज की सेवा कर रहे हो, ओलम्पिक/अन्तर्राष्ट्रीय आयोजनों में देश का प्रतिनिधित्व करने और पदक जीतने तथा राज्य/क्षेत्र/खेलो इंडिया अभियान में खेलों को बढ़ावा देने के साथ कृषि/बागवानी/गन्ना उत्पादन आदि में उच्च स्तर के प्रदर्शन प्रभाव के साथ महत्वपूर्ण योगदान दिया हो, जो दूसरों के लिए प्रेरणादायक होने के साथ ही जिसने क्षेत्र में फसल उत्पादन को प्रभावित किया हो। उन्होंने बताया कि क्षेत्र/राज्य में उद्देश्य के साथ शिक्षा/पारम्परिक संस्कृत शिक्षा/कौशलीकरण में शामिल हो, समाज में व्यापक प्रभाव के साथ प्रेरित कल्याण/स्वास्थ्य पैरामीटर/स्वदेशी प्रणालियॉ तथा एम0एस0एम0ई0, खादी, कपड़ा, पारम्परिक शिल्प, कला आदि के माध्यम से युवाओं को लाभकारी रोजगार की ओर आकर्षित करना/बड़े पैमाने पर संभावनाओं का अहसास करने के साथ जरूरतमंद/कमजोर व्यक्तियों को सभ्य जीवन जीने में सहायता करने एवं क्षेत्र को बेहतर रहने योग्य या क्षमता का अहसास कराने के लिए कोई और चीज तलाशने आदि क्षेत्रों में निःस्वार्थ भाव से समाज की सेवा कर रहे हो। उन्होंने बताया कि उक्त किसी भी विवरण के साथ समाज/समुदाय में असाधारण योगदान देने वाले ऐसे व्यक्तियों को चयनित करते हुए फोटो/वीडियो और योगदान के विवरण के साथ उनका विवरण अपलोड किया जायेगा तथा उ0प्र0 के ऐसे खिलाड़ी जिन्होंने ओलम्पिक/अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं/राष्ट्रीय चौम्पियनशिप में उपलब्धियॉ अर्जित की हो तथा खेल के क्षेत्र में विशेष योगदान दिया हो, के आवेदन पत्र के साथ फोटो/वीडियो 14 सितम्बर को शाम 5 बजे तक जिला खेल कार्यालय अमेठी में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read