Homeअम्बेडकर नगरबैंक आफ इण्डिया के पुनःनिर्मित परिसर का सीडीओ ने किया उद्घाटन

बैंक आफ इण्डिया के पुनःनिर्मित परिसर का सीडीओ ने किया उद्घाटन

बैंक आफ इण्डिया के पुनःनिर्मित परिसर का सीडीओ ने किया उद्घाटन

ओमकार सिंह
अम्बेडकरनगर। बैंक ऑफ इण्डिया अकबरपुर शाखा के पुनःनिर्मित परिसर का उ‌द्घाटन अनुराज जैन मुख्य विकास अधिकारी ने किया। बैंक ऑफ इण्डिया राष्ट्रीय बैंकिंग समूह उत्तर प्रदेश के महाप्रबंधक बिश्वजीत मिश्र एवं गोरखपुर अंचल के आंचलिक प्रबन्धक अमित रंजन सिंह, शाखा प्रबन्धक गोरखनाथ सिंह, सहायक प्रबन्धक रोहित भट्ट, प्रतिभा विक्रम एवं समस्त स्टाफ भी उपस्थित रहे। बैंक ऑफ इंडिया देश के प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में से एक है जिसका मुख्यालय मुंबई, महाराष्ट्र में है। बैंक द्वारा लगभग रु. 3.5 करोड़ की राशि के ऋण स्वीकृत और रु.3.5 करोड़ का संवितरण किये गये जिसमें पीएम स्वनिधि, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना प्रधानमंत्री स्वरोजगार योजना के लाभार्थियों समेत 20 से अधिक ग्राहकों को स्वीकृत पत्र सौंपे गये। बिश्वजीत मिश्र ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया और बैंक के विभिन्न योजनाओं के बारे में बताते हुये सरकार की योजनाओं के प्रति बैंक की प्रतिबद्धता दर्शायी। साथ ही आगे कहा कि सरकार की सभी योजनाएं आम आदमी के हित में हैं। अमित रंजन सिंह आंचलिक प्रबंधक गोरखपुर अंचल ने आने वाली तिथियों में एसएमई क्षेत्र में कार्यरत लोगों के लिए स्वीकृतियां बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने सरकार की पीएमईजीपी मुख्यमंत्री युवा स्वावलंबन योजना से भी अवगत कराया| आंचलिक कार्यालय के विपणन विभाग के राहुल रंजन, दिनेश पाल ने अन्य बैंक उत्पादों के बारे में बताया। प्रतिभागी को धन्यवाद देते हुए कार्यक्रम का समापन हुआ। प्रतिभागियों ने बैंक ऑफ इंडिया की कार्य संस्कृति की प्रशंसा करते हुये बैंक ऑफ इण्डिया अकबरपुर के स्टाफ की सराहना किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read