धर्मेन्द्र यादव फूलपुर, वाराणसी। स्थानीय क्षेत्र फूलपुर थाना क्षेत्र के पिंडराई (सिंधुरिया) गांव में बीती रात चोरों ने घर के बाहर सोए दम्पति का लाभ उठाकर घुसे चोरो ने 60 हजार रुपए नगदी समेत 3 लाख रुपए के आभूषण चुरा ले गए। बताते हैं कि विजय नारायण मिश्र अपनी पत्नी संग घर के बाहर बरामदे में सोए थे।
रात में चोरो कटर मशीन के सहारे मुख्य द्वार व अलमारी का ताला तोड़कर उसमे रखे 60 हजार नगद और सोने चांदी के आभूषण चुरा ले गए। घटना की जानकारी सुबह उठने पर हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन कर लौट गई। पीड़ित के मुताबिक नगदी समेत 3 लाख रुपए के अधिक के गहने चोरो के हाथ लगे। आस-पास अब तक कई चोरी होने से ग्रामीणों में आक्रोश है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।