मिर्जामुराद, वाराणसी। स्थानीय थाना क्षेत्र के डंगहरिया गांव निवासी मनोज पटेल के नेशनल हाईवे से सटे घड़ी चश्मा व श्रृंगार का दुकान में बीती रात अज्ञात चोरों द्वारा दुकान का शटर चाड़कर दुकान में रखे घड़ी, बैग, चश्मा व श्रृंगार का सामान सहित लगभग 18000 रुपय नगद चोरी की गई।
अगली सुबह जब मनोज दुकान खोलने हेतु पहुंचा तो दुकान के शटर को टूटा देख दंग रह गया। आनन-फानन में भुक्तभोगी इस घटना की सूचना मिर्जामुराद थाने पर पहुंच तहरीर के माध्यम से दिया। पुलिस अज्ञात चोरों का खोज बिन कर रही है। चोरी गए नगदी समेत कुल सामानों की अनुमानित कीमत लगभग 45000 रुपय रही।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।