कैंडल मार्च निकालकर मासूम को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
963103
कैंडल मार्च निकालकर मासूम को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
अनिल कश्यप हापुड़। राजस्थान के जालोर जिले के स्कूल में मटके सें पानी पीने पर शिक्षक द्वारा की गई पिटाई से मृत हुए मासूम को हापुड़ नगर में कैंडल मार्च निकाल भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। महर्षि वाल्मीकि सेना के जिलाध्यक्ष पियूष मंडोठिया वाल्मीकि ने कहा कि राजस्थान के जालोर जिले के एक स्कूल में जातिवादी मानसिकता रखने वाले शिक्षक ने घड़े से पानी पीना के विरोध में छात्र को बेरहमी से पीटा। इस पिटाई को छात्र झेल नहीं पाया और उसकी मौत हो गई।
इस घटना से समूचे समाज में काफी रोष है। छात्र नेता बिट्टू जाटव ने कहा की राजस्थान सरकार एवं केन्द्र सरकार से माँग करते हैं। इस घटना की उच्चस्तरीय जाँच कराके आरोपी शिक्षक को सजा दी जाए और पीड़ित परिवार को तत्काल सुरक्षा और मुआवजा दिया जाए। कैंडल मार्च के पश्चात समाज के युवा साथियों के साथ अतरपुरा चौपला स्थित शहीद स्तंभ पर मासूम के लिए दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।