HomeAyodhyaमामूली कहासुनी में हुई थी युवक की हत्या: एसपी सिटी

मामूली कहासुनी में हुई थी युवक की हत्या: एसपी सिटी

मामूली कहासुनी में हुई थी युवक की हत्या: एसपी सिटी

तेजस टूडे ब्यूरो
राजेश श्रीवास्तव
अयोध्या। थाना पूरा कलंदर क्षेत्र में हुई युवक की हत्या का खुलासा एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी ने गुरुवार को पुलिस लाइन स्थित सभागार में किया। उन्होंने बताया कि इसमें शामिल आरोपी विनय कुमार प्रजापति पुत्र राममनोरथ प्रजापति निवासी ग्राम पलिया गोवा थाना पूराकलन्दर को गिरफ्तार कर आलाकत्ल, मोबाइल फोन बरामद किया। बताया कि मृतक की हत्या मामूली कहा सुनी के चलते हुई। मृतक नागेन्द्र प्रसाद यादव 23/24 जून की रात घर से कुछ दूरी पर रात मे खेत मे पानी लगाने गया था जिसका शव खेत के पास चारपाई पर मिला था। बताया कि पुलिस ने आरोपी विनय कुमार प्रजापति को ग्राम पलियो गोवा मोड से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसके गाँव के नागेन्द्र प्रसाद यादव उर्फ सोनू यादव पुत्र रामप्रकाश यादव का खेत मेरे घर से कुछ दूरी पर है। घटना वाले दिन सोनू यादव ने मुझे फोन किया और कहा कि आज कुछ खाया पिया जाय। सोनू मेरे घर से चारपाई लाए थे उसके बाद हम लोग मोतीलाल शाहू के ट्यूबवेल के पास चकरोड पर ही आ गये। आरोपी ने बताया कि वह पुनः चारपाई के पास वापस आ गये थे तब तक सोनू के पडोस के रहने वाले जुग्गीलाल आ गये थे। जिनके साथ सोनू अपने खेत मे पानी देखने चले गये थे। नागेन्द्र प्रसाद यादव लूडो खेले तभी नागेन्द्र प्रसाद यादव द्वारा मेरी बहन के बारे में अपशब्दों का प्रयोग करने लगा। मामूली कहासुनी मे रखे हसिया से उसका गर्दन रेत दिया जिससे मौत हो गयी। गिरफ्तार करने वाले टीम में देवेन्द्र सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना पूराकलन्दर, अमरेश त्रिपाठी प्रभारी सर्विलांस टीम, उ.नि. शशांक कुमार पाठक थाना पूराकलन्दर सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read