963184
मामला खीरों थाना क्षेत्र के नया खेड़ा मजरे धुराई गांव का है। उन्नाव जनपद के बिहार थाना अंतर्गत कोइलिया खेड़ा निवासी सेवा देवी पत्नी गया प्रसाद ने थाने में तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि ग्राम नया खेड़ा के गुड्डू व अंशू पुत्रगण राम सहावन ने उसके पिता के घर में घुसकर उसके माता-पिता और अन्य परिजनों के साथ गाली-गलौज की, मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और घटना की गहनता से जांच की जा रही है। जल्द ही साक्ष्यों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जायेगी।










