नवयुवकों ने सलैया खुर्द में बेहतरीन कबड्डी खेल का किया प्रदर्शन
शिवेन्द्र नारायण तिवारी
नारीबारी, प्रयागराज। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी ग्राम सभा सलैया खुर्द में नागपंचमी के त्योहार पर आपसी सौहार्द से खेलकूद हुआ जहां अगल-बगल के डिहार सलैया, बजद्दी के नवयुवको ने आपस में मिल-जुलकर कबड्डी खेली गई। इसमें मनीष त्रिपाठी, राम बिहारी निषाद, सल्लू निषाद, कुलदीप निषाद, अनुज वर्मा, विनय निषाद आदि लोगों ने अपने जोरदार प्रदर्शन से ग्रामीणों का दिलजीत लिया। साथ ही लंबी कूद में विनय निषाद प्रथम स्थान पर रहे। उक्त कार्यक्रम में दिवाकर त्रिपाठी वरिष्ठ पत्रकार ने खिलाड़ियों के विजेता टीम को पुरुस्कृत किया। इस अवसर पर विजयशंकर तिवारी, रघुनंदन वर्मा, हरिश्चन्द्र वर्मा, केशव लाल आदिवासी, बलराम निषाद, गुलाब निषाद आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











