घर में घुसकर महिला के साथ जबरदस्ती करने वाले को गांव वाले ने दी तालिबानी सजा
आरोपी युवक को पुलिस ने 151 में भेजा जेल
थाना पचपेड़वा पुलिस की भूमिका संदिग्ध
अब्दुल मोबीन सिद्दीकी
बलरामपुर। उत्तर प्रदेश सरकार महिला अपराध पर लगाम के लिए और महिलाओं के साथ जबरदस्ती करने वाले के खिलाफ सख्त कार्यवाही का निर्देश पुलिस को दिया है। महिला सुरक्षा को लेकर यूपी पुलिस बेहद गंभीर भी है। महिलाओं को सुरक्षित माहौल देना लक्ष्य है।
वहीं बेखौफ अपराधियों में पुलिस का कोई डर नहीं रहा है। मामला जनपद बलरामपुर के पचपेड़वा थाना क्षेत्र के बड़गांव ग्राम का है। छट्टी राम की पत्नी रविवार की रात 10 बजे खाना खा कर बिस्तर पर सोने चली गई। वही गांव में परचून की दुकान चलाने वाला सोनू गुप्ता घात लगाकर घर में घुसकर महिला के साथ जबरदस्ती करने लगा। महिला ने हल्ला मचाया। महिला की आवाज सुनकर गांव वाले ने आरोपी को रंगे हाथ पकड़ा और बाहर लाकर खंभे में बांधकर लाठी से खूब पीटा। किसी ने वीडियो बनाकर सुबह वायरल कर दिया।
गांव वालों ने घटना की सूचना थाना पचपेड़वा पुलिस को दिया। इस बारे में थाना प्रभारी पचपेड़वा इंस्पेक्टर अवधेश राज सिंह ने बताया कि छेड़खानी नहीं हुई है, मारपीट हुआ था। धारा 151 में आरोपी को जेल भेजा गया है। ऐसी घटना होने पर पीड़िता के मामले को रफा दफा करने की कोशिश पुलिस कर रही है। वही इस घटना से पीड़ित महिला दहशत में है। पीड़ित महिला ने बताया कि वह खाना खाकर बिस्तर पर लेटी थी तभी परचून दुकान चलाने वाला सोनू आकर मेरे साथ जबरदस्ती करने लगा।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











