Homeबाराबंकीन्याय की उम्मीद में कप्तान की चौखट पर पहुंची पीड़िता

न्याय की उम्मीद में कप्तान की चौखट पर पहुंची पीड़िता

न्याय की उम्मीद में कप्तान की चौखट पर पहुंची पीड़िता

गोविन्द वर्मा
बाराबंकी। देवा थाना क्षेत्र से एक बेहद खौफनाक मामला सामने आया है। यहां एक दलित महिला का पहले चार लड़कों ने कार से अपहरण किया। फिर उसे लेकर एक खाली घर में पहुंचे जहां उसके हाथ-पैर बांधकर मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। चारों लड़कों ने पूरी रात बारी-बारी से उस दलित महिला के साथ बलात्कार किया। जब पीड़ित महिला ने किसी तरह मोबाइल से अपने घर वालों को सूचना दी, तब जाकर मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने महिला को छुड़वाया और एक आरोपी को मौके से पकड़ लिया जबकि तीन लोग फरार होने में कामयाब रहे। पीड़ित महिला व परिवार ने जब कप्तान से मदद की गुहार लगाई, तब पुलिस हरकत में आई और अब कार्रवाई करने की बात कह रही है। पूरा मामला देवा थाना क्षेत्र के एक गांव से जुड़ा है। जहां की पीड़ित महिला ने बताया कि उसका ससुराल वालों से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था जिससे नाराज होकर वह ससुराल से अपने मायके जाने के लिये निकली। जैसे ही वह सड़क पर आई, पीछे से आ रही एक कार पर बैठे मुगले आजम उर्फ रियाज, भूरे, शब्बू और इस्लामुद्दीन ने उसे छोड़ देने की बात कही। महिला ने बताया कि उन लोगों ने जबरन उसका अपहरण कर लिया। महिला के मुताबिक सभी नशे में धुत्त थे। महिला ने बताया कि जब चारों लोग सो गये, तब उसने मोबाइल से अपने घर वालों को फोन किया। तब उन लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। पीड़िता के अनुसार पुलिस मौके पर पहुंची और उसे लेकर थाने गई। पीड़ित महिला ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उसकी मदद करने के बजाय उल्टा उसे ही धमकाया और सुलह करने का दबाव बनाने लगी। पुलिस ने जबरन उसका गलत बयान करवाया। महिला के परिजनों ने भी पुलिस पर गंभीर आरोप लगाये। परिजनों ने बताया कि पुलिस उनकी लड़की और दामाद दोनों को थाने में बिठाये रही और मिलने नहीं दिया। सुलह करने की शर्त पर पुलिस ने उन लोगों को लड़की से मिलवाया। अपर पुलिस अधीक्षक सीएन सिन्हा ने बताया कि 25 दिसंबर को देवा थाने में जब इस संबंध में सूचना मिली उसके तुरंत बाद ही इसे लेकर मुकदमा दर्ज किया गया। पीड़ित महिला का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार भी कर लिया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार करके उनके खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read