Homeबाराबंकीमेधावी छात्रा को किया गया सम्मानित

मेधावी छात्रा को किया गया सम्मानित

मेधावी छात्रा को किया गया सम्मानित

गोविन्द वर्मा
निन्दूरा, बाराबंकी। तहसील स्तरीय मिशन पहचान परीक्षा में स्थानीय राजकीय इण्टर कॉलेज से कक्षा 12 विज्ञान वर्ग की छात्रा नैंसी यादव पुत्री अमलेश कुमार ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया। कॉलेज के प्रधानाचार्य भानु प्रताप सिंह और प्रधानाचार्य बेलहरा डीपी तिवारी ने संयुक्त रूप से छात्रा को विद्यालय में मेडल पहनाकर सम्मानित किया। कालेज के प्रधानाचार्य ने कहा कि हमें अनवरत रूप से प्रयास करते रहना चाहिए क्योंकि प्रयास कभी भी असफल नहीं होता वह हमें कुछ ना कुछ अवश्य सिखाता है। कोई भी बच्चा कमजोर नहीं होता है अगर वह ठान ले कि हमें कुछ करना है तो वह उसे अवश्य कर सकता है। इससे पहले तहसील में छात्रा को शील्ड और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया था। बीते शनिवार को तहसील स्तरीय मिशन पहचान परीक्षा का आयोजन किया गया था। परीक्षा में 50 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे गए थे और प्रत्येक प्रश्न दो अंक का था। जिनका जवाब ओएमआर सीट पर निर्धारित समय में देना था। इससे पहले यह परीक्षा विद्यालय स्तर पर कराई गई थी इस परीक्षा में विद्यालय स्तर पर प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं की परीक्षा तहसील स्तर पर कराई गई। बच्चों की मुस्कान मिशन पहचान परीक्षा की शुरुआत जिला विद्यालय निरीक्षक ओपी त्रिपाठी ने की थी और यह परीक्षा इससे पहले विद्यालय स्तर पर कई बार हो चुकी थी। प्रधानाचार्य बेलहरा डीपी तिवारी ने आने वाली बोर्ड परीक्षाओं को लेकर बच्चों को शुभकामनाएं दी। इस मौके पर प्रवक्ता कुमार नंदन प्रधान, नीलेश कुमार सिंह, सहायक अध्यापक, हरीश कुमार, नीरज कुमार, नीरज यादव, नवनीत कुमार, दीपा तिवारी आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read