ठग महिला को अजगरा चौकी प्रभारी ने किया गिरफ्तार
विवेक राय
चोलापुर, वाराणसी। स्थानीय थाना क्षेत्र के नियार बाजार में महिलाओं के साथ ठगी करने के बाद ग्रामीण महिलाओं ने महिला को घेर कर पुलिस को सूचना दे दिया। ठगी का मामला तब सामने आया जब उसने अपना नाम अलग-अलग घरों में बदल बदल कर बताया।

शक होने पर महिलाओं ने घेरा तो वह एक घर में छुप गई सूचना पाकर अजगरा चौकी इंचार्ज उमेश राय मौके पर पहुंचे और महिला को हिरासत में लेकर चोलापुर थाने भेज दिया। पुलिस के अनुसार महिला से पूछताछ की जा रही है। महिलाओं ने बताया की महिला कई लोगों को ठग चुकी है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















