सरकारी खड़ंजा निर्माण रूकवाने के लिये विपक्षी ने किया आत्मदाह का प्रयास
जितेन्द्र सिंह चौधरी
चोलापुर, वाराणसी। स्थानीय थाना क्षेत्र के इमलिया गांव में उस समय अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया जब ग्राम पंचायत अधिकारी, राजस्व टीम, पुलिस बल चकरोड पर खड़ंजा का कार्य करवाने गई थी।

उस समय बद्री यादव पुलिस से उलझने लगा जिस पर पुलिस उसे अपने कब्जे में लिया ही था कि तब तक अपने घर में ही तेल छिड़क भरत यादव उर्फ सबलू ने आग लगा समीप के नहर में छलांग लगा दी और आग बुझा चकरोड पर लोटने पोटने लगा जिस पर वहां मौजूद चौकी इंचार्ज विपिन पांडेय ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोलापुर पहुंचाया जहां से शहर के लिए रेफर कर दिया गया। वहीं पुलिस रिकार्ड के अनुसार यह सब मनबढ़ है। इनके ऊपर 2016 में आठ लोगों के खिलाफ लोक संपत्ति क्षति अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था। आज एक वीडियो बनवा भरत लाल ने वायरल कराया जिसमें अपने विपक्षियों का नाम लगा रहा है कि वही लोग तेल छिड़ककर आग लगायें। वहां मौजूद सरकारी कर्मचारी और ग्रामीणों ने स्वयं आग लगाने की बात बताई।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















