HomeJaunpurJaunpur News : पूविवि में हुये कार्यों का संघर्ष मोर्चा ने शासन...

Jaunpur News : पूविवि में हुये कार्यों का संघर्ष मोर्चा ने शासन को भेजा ब्योरा

Jaunpur News : पूविवि में हुये कार्यों का संघर्ष मोर्चा ने शासन को भेजा ब्योरा

अजय विश्वकर्मा
सिद्दीकपुर, जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय का शिक्षणेत्तर कर्मचारी सघर्ष मोर्चा ने पूर्वांचल विश्वविद्यालय द्वारा कराए गए कार्यों का ब्यौरा शासन को भेजा और विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा शिक्षा व्यवस्था पर उठाई गये कदम की सराहना की। इस बारे में मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर अवगत कराया।

पूविवि में विगत एक वर्ष में कराए गए शिक्षक छात्र कर्मचारी हित में कार्यों की शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष श्रीनाथ यादव के नेतृत्व में ब्योरा प्रस्तुत किया जिसमें कहा कि विश्वविद्यालय द्वारा शासनादेश के अनुपालन में कार्यों को तेजी से निष्पादन करना शुरू किया है, विश्वविद्यालय प्रगति की ओर अग्रसर है जिसमें सभी कर्मचारियों की वेतन विसंगतियां दूर किया। कर्मचारियों की प्रोन्नत की गई। अधिछक पदनाम को प्रशासनिक अधिकारी पदनाम दिया गया। शासनादेश के मानकनुसार कर्मचारियों का नियमितीकरण किया गया। संविदा कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी की। मृतक आश्रित कर्मचारियों के पाल्यों की नियुक्ति दी। कुछ मृतक आश्रित कर्मचारियों को शासन स्तर पर प्रक्रिया विचाराधीन है, उनके भी नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की। शिक्षा गुणवत्ता बढ़ाने को लेकर अन्य कई कार्यों का तेजी से निष्पादन किया। कर्मचारी संघर्ष मोर्चा ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशंसा का पात्र है और इस बारे में मुख्यमंत्री को कर्मचारियों ने अवगत एवं बधाई पत्र भी भेज दिया है। इस मौके पर संघ के महामंत्री दियजेंद्र दत्त उपाध्याय, करुणा निराला, डा. प्रमोद विश्वकर्मा, मनीष वर्मा ,वरिंदर यादव मोहन चंद्र पांडेय, दूधनाथ, विद्यानंद उपाध्याय, विक्रमा मौर्या, बांके लाल, सुशीला, अमजद, मोहम्मद इमाम आदि मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : नीलदीप एकेडमी की तरफ से सभी अभिभावकों को चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read