Homeबांदानिवेशकों की समस्याओं का व्यक्तिगत रूप से जाकर शीघ्र निस्तारण करायेंः डीएम

निवेशकों की समस्याओं का व्यक्तिगत रूप से जाकर शीघ्र निस्तारण करायेंः डीएम

निवेशकों की समस्याओं का व्यक्तिगत रूप से जाकर शीघ्र निस्तारण करायेंः डीएम

जिलाधिकारी ने बैठक में अधिकारियों को दिया निर्देश
रूपा गोयल
बांदा। जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट के महर्षि बामदेव सभागार में निवेशकों को अपने उद्यम स्थापित करने हेतु उनकी समस्याओं के निस्तारण किये जाने के सम्बन्ध में बैठक हुई। इस मौके परउन्होंने निवेशकों से वार्ता करते हुए अपने प्रोजेक्ट को शीघ्र स्थापित करने हेतु कार्यवाही शीघ्र करने के लिए कहा। साथ ही निवेशकों की समस्याओं से सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि उनकी समस्याओं का निस्तारण किये जाने हेतु अपने उच्चाधिकारियों, मुख्यालय में व्यक्तिगत रूप से जाकर समस्याओं का शीघ्र निस्तारण करायें। उन्होंने निवेशकों से उनके द्वारा संचालित किये जाने वाले प्रोजेक्टों के बारे में जानकारी ली जिसमें निवेशक रोहित जैन ने बताया कि उनके पाँच प्रोजेक्ट में से 3 प्रोजेक्ट शुरू हो गये हैं तथा दो प्रोजेक्ट के लिए कार्यवाही की जा रही है। जिलाधिकारी ने बैठक में निवेशकों से कहा कि जनपद बांदा में अपने अन्य प्रोजेक्टों से साथ मॉल का प्रोजेक्ट भी लगाकर इन्वेस्ट करने के लिए प्रयास करें जिससे उन्हें लाभ होगा। उन्होंने निवेश हेतु निवेशकों से कहा कि वह अपने प्रोजेक्टों को स्थापित करने हेतु शीघ्र कार्यवाही कर प्रोजेक्ट लगाने हेतु आगे आयें। बैठक में अपर जिलाधिकारी न्यायिक अमिताभ यादव, संयुक्त आयुक्त उद्योग बीरेन्द्र कुमार जिला विकास अधिकारी, नगर मजिस्ट्रेट विजय शंकर तिवारी, उपायुक्त उद्योग गुरुदेव, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी संजीव बघेल, सुश्री सुधा सिंह सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण एवं इन्वेस्टर्स उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read