निर्धारित अवधि के बाद ओवर रेट में बिक रही शराब
अतर्रा के मॉडल शाप से पूरी रात होती शराब की बिक्री
जिम्मेदारों की कार्यप्रणाली लगाया जा रहा है प्रश्नचिन्ह
रूपा गोयल
बांदा। सूबे की योगी सरकार एक तरफ जीरो टैलेंस की नीति में काम कर रही है, वहीं दूसरी तरफ अतर्रा कस्बे का माडल शाप निर्धारित अवधि के बाद खुलेआम ओवर रेट में शराब बेंच कर नियम कायदों को ठेंगा दिखा रहा है जिसके कारण जिम्मेदारों की कार्यप्रणाली पर प्रश्न चिन्ह लग रहा है। आबकारी विभाग द्वारा संचालित शराब ठेके के लिए खुलने और बंद होने का समय निर्धारित है। इसमें ठेकों के खुलने का समय सुबह 10 बजे और बंद होने का समय रात्रि में 10 बजे निर्धारित है लेकिन अतर्रा स्थित माडल शाप ओवररेट में रात्रि 10 बजे के बाद खुलेआम शराब की बिक्री करके अपनी जेबें भरने में लगे हैं। ताज्जुब की बात तो यह है कि जिम्मेदार विभाग के अधिकारियों और प्रशासन की नजर इस ओर नहीं घूम रही। कुल मिलाकर यह भी कहा जा सकता है कि योगी सरकार के आदेशों को अतर्रा का माडल शाप खुलेआम ठेंगा दिखाते हुए मनमानी कर रहा है और अपनी जेबे भी भर रहा है। नियम कायदों से इतर हो रही कारगुजारी जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर प्रश्न चिन्ह लगा रही है। इस संबंध में अतर्रा थाना प्रभारी अरविंद सिंह का कहना है कि वह जांच करते हुए कार्रवाई करेंगे। निधारित समयावधि के बाद शराब की बिक्री नहीं होने दी जाएगी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














