लाखों रुपए की सरकारी धनराशि खर्च होने के बाद भी नही बदली सहायक विकास कार्यालय की तस्वीर
विशाल रस्तोगी
सीतापुर। प्रदेश की योगी सरकार जहां जीरो टार्लेंस पर कार्य करने का दावा कर रही है। वहीं विकासखंड मिश्रित में भ्रष्टाचार पर चरम पर चल रहा है। विकासखंड मिश्रित में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों की इच्छापूर्ती के चलते योगी सरकार के फरमान का कोई असर दिखाई नही दे रहा है।

विकासखंड मिश्रित परिसर में बना सहायक विकास अधिकारी कार्यालय में लग भग 9 लाख 50 हजार रुपए की धनराशि आहरित की जा चुकी है। परन्तु कार्यालय की मरम्मत तक नही कराई गई। जिसे मौके पर देखा जा सकता है। जिससे यहां के लोगो ने उपरोक्त धनराशि से कराए गए विकास कार्यों की स्थलीय जांच कराकर कार्यवाही करने की मांग की है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












