ग्रामसभा गोहिलारी में कच्चे काम के नाम पर लाखों रुपयों का गड़बड़ झाला
विशाल रस्तोगी
मिश्रित, सीतापुर। प्रदेश की योगी सरकार जहां जीरो टार्लेंस पर कार्य करने का दावा कर रही है। वहीं विकासखंड मिश्रित में भ्रष्टाचार पर चरम पर चल रहा है। विकासखंड मिश्रित में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों की इच्छापूर्ती के चलते योगी सरकार के फरमान का कोई असर दिखाई नही दे रहा है। विकासखंड की ग्राम पंचायत गोहिलारी में तैनात ग्राम पंचायत सचिव और ग्राम प्रधान की मिली भगत के चलते प्रधान मंत्री ग्रामीण आवास सूची 20011 को बदल कर सुविधा शुल्क लेते हुए अपात्रों के नाम भरकर मनमानी सूंची तैयार की गई है।

जिसमे लाभार्थियों के नाम वहीं है। लेकिन उनके पिता का बदल दिया गया है। जिससे आवास प्लस सूची में सभी अपात्रों के नाम प्रधान प्रतिनिधियों व्दारा सामिल किए गए है। ग्राम पंचायत में कराया गया कच्चा निर्माण कार्य राजाराम के खेत पर बंधा निर्माण कार्य, शिवनाथ के खेत पर बंधा निर्माण कार्य दो लाख अट्ठान्नबे हजार निकाल कर कर हजम किए जा चुके है। लेकिन ग्राम पंचायत में मौके पर कोई कार्य नही हुआ है। इस लिए यहां के सभी निवासियों ने जिला प्रशासन का ध्यान इस ओर आकर्शित कराते हुए जांच कराकर कार्यवाही करने की मांग की है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















