सन्दना के गांव रसुलवापुरवा में बाघों का आतंक

सन्दना के गांव रसुलवापुरवा में बाघों का आतंक

चार बकरियों को बनाया निवाला, एक महिला और पुरुष पर किया हमला
किसी बड़ी अनहोनी के इंतजार में मिश्रित वन रेंज के अधिकारी
तेजस टूडे ब्यूरो
विशाल रस्तोगी
सीतापुर। जिले के संदना थाना क्षेत्र के माधवपुर ग्राम पंचायत के रसुलवापुर गांव में बाघ का आतंक देखने को मिला है जिसने 4 बकरियों पर हमला कर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद बकरियों को चराने गई एक महिला को दौड़ाया जिससे महिला का पैर टूट गया। वन विभाग की टीम की लापरवाही सामने आई है। ग्रामीणों कहना है कि सूचना देने के बावजूद मिश्रिख वन विभाग के अधिकारियों द्वारा मौके पर जानवरों को पकड़ने के लिए अब तक कुछ नहीं किया है जबकि गांव में घुसकर बाघिन और उसके दो श्रावकों ने आतंक मचा रखा है।
ग्रामीणों के कहना है कि पिछले 3 दिनों से गांव में घुसकर जानवरों को शिकार बन रह रहा है। अब तक 4 बकरियों का निवाला बन चुका है। गांव वालों के मुताबिक अब तक रसुलवापुर गांव के ब्राजलाल, गोकरन, बराती और मनोज के बकरियों को अपना शिकार बनाया है। तरीके से बाघ गांव में घुसकर बकरी के बच्चों को अपना शिकार बन रहा है। हम लोग रात में दशहत में जीते हैं। दिन में भी डर के माहौल मे रहते हैं कि किसी भी वक्त गांव में हमला कर दे। इसी ग्राम पंचायत माधवपुर में ही एक दूसरे मजरे में करीब 6 महीने पहले एक बाघ मे गया था तभी से इस ग्राम पंचायत में एक बाघिन और उसके दो बच्चे बराबर दशहत बनाए हुए हैं।
इस वक्त की बड़ी खबर उत्तर प्रदेश के जिला सीतापुर के संदना थाना क्षेत्र के बताई जा रही है। क्षेत्र के माधवपुर ग्राम पंचायत के रसुलवापुर जहां पर मिशिख वन अधिकारियों के द्वारा गांव में पहुंचे तो है लेकिन उन्होंने अब तक कोई बाघिन और उसके दो बच्चो को पकड़ने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की है। मिश्रिख वन विभाग रेंज के अधिकारियों की लापरवाही यहां पर सामने नजर आई है। रसुलवापुर में 16-07-2025 को एक महिला अपनी बकरियों को चराने के लिए गाँव के बाहर गई थी तभी बाघिन ने दौड़ा लिया। उसने अपनी जान बचाने के लिए भागी तो वह गिर गई जिससे उसका पैर फैक्चर हो गया। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्दी ही वन विभाग की तरफ से बाघिन और उनके दो बच्चों को पकड़ने के लिए ठोस कदम नहीं उठाए गए तो जल्द ही कोई अप्रिय घटना गांव में घट सकती है। फिलहाल काफी खबरें चलने के बाद वन विभाग मिश्रिख की टीम ने रसुलवापुर गांव के बाहर एक बाड़ा लगाया है और रात को गस्त कर रहे हैं लेकिन बाघों को पकड़ने में अभी कोसों दूर हैं।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA