नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार
राकिब खान
भरतपुर, राजस्थान। जिले की पहाड़ी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गत दिनों से नाबालिक के साथ दुष्कर्म करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय ने जेल भेज दिया गया है। पहाड़ी थाना अधिकारी शिव लहरी मीणा ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक श्याम सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत कार्रवाही कामा डीएसपी प्रदीप यादव के निर्देशन में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार किया गया है

आरोपी गत दिनों पूर्व कस्बा निवासी नरेश पुत्र किशन चंद जाति जाटव द्वारा एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाया था जिसको कस्बे के जाटव मोहल्ले से गिरफ्तार कर भरतपुर पोस्को एक्ट न्यायालय में पेश किया गया जहां से न्यायालय द्वारा आरोपी को जेल भेज दिया गया है। आरोपी के ऊपर नाबालिग बालिका से दुष्कर्म करने का आरोप था जिसका मुकदमा उसके परिजनों ने पहाड़ी थाने में गत दिनों पूर्व दर्ज कराया था।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












