HomeSitapurसचिव विनय व प्रधान की मिलीभगत से 8 ग्रामसभाओं में गन्दगी का...

सचिव विनय व प्रधान की मिलीभगत से 8 ग्रामसभाओं में गन्दगी का अम्बार

सचिव विनय व प्रधान की मिलीभगत से 8 ग्रामसभाओं में गन्दगी का अम्बार

बीडीओ को लेना होगा प्रधान, सचिव एवं सफाईकर्मी पर एक्शन
प्रधान व सफाईकर्मी की मिलीभगत से हो रहा भ्रष्टाचार
तेजस टूडे ब्यूरो
विशाल रस्तोगी
सीतापुर। जनपद के विकास खंड बेहटा आजकल अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रहा है। यह हम नहीं कह रहे हैं। यह ब्लॉक में मौजूद वहां के अधिकारियों के कार्यशैली पर उठ रहे सवाल और वहां पर लोगों से मिली जानकारी के अनुसार यह पता चल रहा है कि ग्राम पंचायत में आजकल जमकर भ्रष्टाचार किया जा रहा है। बताते चलें कि उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ का सपना हर गांव साफ और सुंदर हो अपना लेकिन इस सपने पर पानी फिर से नजर आ रहे हैं। विकास खंड में मौजूद सचिव तथा इन सचिवों पर खंड विकास अधिकारी को शायद नहीं हैं जानकारी। सीतापुर की विकास खंड बेहटा मे तैनात सचिव विनय द्विवेदी के अधीनस्थ ग्रामसभाओं में फैली गन्दगी, जलभराव व कूड़े के ढेर की स्थिति चिंताजनक हैं। ग्रामसभाएं— पंचायत पट्टी दहेली, रतौली, मुशियाना, पसुरा बेलवा, सुमेंर, नरना, दतूनी, सूरेपारा आदि में साफ-सफाई की हालत बदतर है।
ग्रामीणों का कहना है कि वर्षों से साफ-सफाई के नाम पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। जल निकासी के अभाव में सड़कें दलदल बनी हुई हैं। सचिव विनय द्विवेदी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। कई बार शिकायतों के बावजूद कोई असर नहीं दिखा। बीडीओ को इस बात की जानकारी होने के बावजूद कोई सख्त कदम नहीं उठाया गया। ग्रामीणों की मांग है कि या तो सचिव को निलंबित किया जाए या फिर जिम्मेदार सफाई कर्मियों पर कार्यवाही हो। यह लेख ग्राम पंचायतों में फैली गंदगी, प्रशासन की लापरवाही और जनता की नाराजगी को उजागर करता है।
सूत्रों के अनुसार मौजूद ग्राम पंचायत में तैनात सफाईकर्मी से ग्राम प्रधान पैसे की डिमांड करते हैं। जिस वजह से ग्राम पंचायत में सफाईकर्मी आने से कतराते हैं जहां स्वच्छता मिशन को नजरअंदाज किया जा रहा है जिसका ग्रामवासियों का कहना है कि बरसात में घरों में मच्छर नजर आ रहे हैं लेकिन उसके बाद भी सफाईकर्मी एवं जिम्मेदार अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। कूड़े के ढेर नजर आ रहे हैं और बजबजाती नालियां नजर आ रही हैं। अब देखना यह होगा कि क्या ऐसे भ्रष्ट ग्राम प्रधानों पर खण्ड विकास अधिकारी अंकुश लगाएंगे या फिर उन्हें देंगे खुला संरक्षण?

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read