HomeSitapurअवैध कब्जे की शिकायत कर मुख्यमंत्री से लगायी न्याय की गुहार

अवैध कब्जे की शिकायत कर मुख्यमंत्री से लगायी न्याय की गुहार

अवैध कब्जे की शिकायत कर मुख्यमंत्री से लगायी न्याय की गुहार

तेजस टूडे ब्यूरो
विशाल रस्तोगी
सीतापुर। प्रदेश में योगी सरकार भू—माफियाओं के खिलाफ लगातार अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ बुलडोजर की कार्यवाही कर रही है। इसके बावजूद प्रदेश में कुछ दबंग अवैध कब्जा करने लगे हुए हैं। मामला सीतापुर जिले के मछरेहटा थाना क्षेत्र का है। ग्राम पेरिया कोड़र निवासी वरिष्ठ पत्रकार धीरेन्द्र श्रीवास्तव जो शासन द्वारा मान्यता प्राप्त संवाददाता हैं। उनकी पैतृक संक्रमणीय भूमि पर गांव के ही दबंग कब्जा कर रहे है। पीड़ित पत्रकार ने मुख्यमंत्री जनता दर्शन में शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने आरोप लगाया कि मेरी पैतृक सक्रमणीय भूमि गाटा संख्या 412 व गाता संख्या 358 पर गांव के की दिनेश पुत्र पतिराखन राम सहाय पुत्र भूधर रामसेवक पुत्र भूधर आदि अवैध कब्जा कर रहे हैं। मना करने पर गाली—गलौज करते हैं और दबंगई दिखाते हैं। मेरी पैतृक भूमि पर अनाधिकृत कब्जा कर लिया गया है जो 20 बर्ष पूर्व मेरे पिता उमेश चंद्र ने बटाई पर दी थी। अब जबरन अपने खेत में मिला लिया है। मछरेहटा थाना प्रभारी अमित पांडेय को कई बार फोन करने के बाद भी फोन नहीं उठते हैं जिससे प्रतीत होता है कि स्थानीय पुलिस विपक्षीगणों से मिली हुई है। इसके साथ क्षेत्रीय विधायक रामकृष्ण भार्गव व उनके पुत्र के विपक्षी रिश्तेदार हैं। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक से कई शिकायत करने के बावजूद कोई कार्यवाही नहीं हो रही है।एक माह से बराबर अधिकारियों के ऑफिस के चक्कर लगाकर थक गया हूं, इसीलिए मुख्यमंत्री की शरण में पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read