HomeFirozabadट्रैक्टर से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या करने वाला मुठभेड़ में गिरफ्तार

ट्रैक्टर से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या करने वाला मुठभेड़ में गिरफ्तार

ट्रैक्टर से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या करने वाला मुठभेड़ में गिरफ्तार

आशीष पचौरी
फिरोजाबाद। बीते 3 अक्टूबर को थाना नारखी क्षेत्रान्तर्गत ग्राम गढी कल्याण में वादी जगदीश पाल सिंह की तहरीर के आधार पर राजस्व टीम एवं पुलिस टीम जमीनी विवाद को सुलझाने गयी हुयी थी। इसी दौरान अभियुक्त इन्द्रपाल ने वादी जगदीशपाल सिहं एवं पुलिस टीम के ऊपर जान से मारने की नियत से टैक्टर चढा दिया था जिससे जगदीश पाल की उपचार के दौरान मृत्यु हो गयी थी एवं 2 महिला कास्टेबल घायल हो गयी थीं। उक्त घटना में शामिल 3 अभियुक्तों को पुलिस टीम द्वारा मौके से गिरफ्तार कर भेजा गया था एवं मुख्य अभियुक्त ट्रैक्टर चालक इन्द्रपाल मौके से फरार हो गया था। घटना का संज्ञान लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी द्वारा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु थाना नारखी पुलिस टीम एवं एसओजी/सर्विलांस को निर्देशित किया गया था। क्षेत्राधिकारी टूण्डला अनिवेश कुमार के कुशल नेतृत्व में थाना नारखी पुलिस टीम द्वारा एसओजी/सर्विलान्स टीम के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुए सूचना पर अभियुक्त इन्द्रपाल को बैंदी की पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के बाएं पैर में गोली लगी है जिसे ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। बता दें कि थाना नारखी क्षेत्र के गांव फतेहपुरा कोटला निवासी जगदीश पाल सिंह ने वर्ष 2003 में गांव गढ़ी कल्याण निवासी नेत्रपाल सिंह का 32 बीघा खेत नीलामी में खरीदा था। मंगलवार को पुलिस और प्रशासनिक टीम भूमि पर कब्जा दिलाने गई थी। इस दौरान विपक्षी नेत्रपाल और उसके परिवारीजनों ने टीम पर हमला कर दिया था। नेत्रपाल का छोटा बेटा इंद्रपाल वहां ट्रैक्टर लेकर आ गया था और उसने पुलिस की गाड़ी में ट्रैक्टर से टक्कर मार दी थी और उसके बाद तहसीलदार की गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया था। इस घटना के बाद भी उसने ट्रैक्टर से कुचलकर जगदीश पाल की हत्या कर दी थी। वहीं ट्रैक्टर की चपेट में आने से महिला सिपाही राधा देवी और कोमल देवी भी घायल हुई थी। दोनों का अभी भी उपचार चल रहा है। पुलिस ने नेत्रपाल और उसके बेटे केशव, नाती सोनू को गुरुवार को गिरफ्तार का जेल भेज दिया था जबकि इंद्रपाल फरार हो गया था। शनिवार की रात सूचना पर पुलिस ने मुख्य आरोपी इंद्रपाल की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया और बेंदी की पुलिया के समीप पुलिस की आरोपी से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सरकारी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। एसपी सिटी सर्वेश मिश्रा ने बताया कि सूचना पर पकड़ने गई टीम की मुख्य आरोपी से मुठभेड़ हुई जिसमें गोली लगने से वह घायल हो गया। आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका उपचार चल रहा है।अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा 315 बोर, एक खोखा कारतूस 315 बोर, 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर व एक मोटर साइकिल बरामद की गयी है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read