Homeआजमगढ़मृत सफाईकर्मी की पत्नी को संगठन ने दी आर्थिक सहायता

मृत सफाईकर्मी की पत्नी को संगठन ने दी आर्थिक सहायता

मृत सफाईकर्मी की पत्नी को संगठन ने दी आर्थिक सहायता

तेजस टूडे ब्यूरो
देवी प्रसाद शर्मा
आजमगढ़। फूलपुर ब्लाक क्षेत्र के गुवाई ग्राम पंचायत निवासी बिरेन्द्र प्रजापति पुत्र मगरू ब्लाक क्षेत्र के ग्राम दरियापुर दुबरी ग्राम पंचायत में सफाईं कर्मी के रूप में नियुक्ति थी। 23 जनवरी को शाम ड्यूटी समाप्ति के बाद बाइक से अपने घर गुवाई जा रहे थे। घर जाते समय वाहन से धक्का लगने के कारण बुरी तरह घायल हो गए थे। इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गयी थी। मृतक सफाई कर्मी ही परिवार का एकमात्र सहारा था। साथी की मृत्यू पर सफाईं कर्मियों की एक बैठक संघ अध्यक्ष सुबास यादव की अध्यक्षता में पल्थी बाजार के शिव मंदिर परिसर में हुई जहां आपसी विचार विमर्श के बाद मृत साथी के परिवार को आर्थिक सहायता देकर सहयोग का निर्णय हुआ। उपस्थित सभी सफाईकर्मियों ने यथा सम्भव सहयोग कर 22820 रुपया इकठ्ठा कर मृतक की पत्नी शिव कुमारी को सौंप दिया। अध्यक्ष सुबास यादव ने मृतक के परिजन से कहा कि किसी प्रकार की समस्या के निस्तारण के लिए सफाईकर्मी संघ परिवार आपके साथ सदैव खड़ा मिलेगा। इस अवसर पर विजय प्रकाश, शिव पूजन, शिव प्रताप चौहान, इंदु प्रकाश, शम्भूनाथ, विनोद कुमार सहित अन्य सफाईकर्मी व ग्रामीण उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read