Homeसन्त कबीर नगरदिल्ली उपचुनाव परिणाम को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह

दिल्ली उपचुनाव परिणाम को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह

दिल्ली उपचुनाव परिणाम को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह

तेजस टूडे ब्यूरो
प्रमोद गोस्वामी
संत कबीर नगर। जिले में दिल्ली के चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं में काफी उत्साह है। लोगों का कहना है कि 27 वर्षों का सपना इस बार मोदी योगी के अगुवाई में दिल्ली की कुर्सी पर भाजपा का मुख्यमंत्री होने जा रहा है जहां सुशासन के लिए दिल्ली की जनता भाजपा को पहली पसन्द के रूप में चुना है। कार्यकर्ताओं और नेताओं का कहना है कि देश में जब से मोदी की सरकार बनी है। तब से देश शक्तिशाली और ताकतवर बनकर पूरे विश्व में अपना परचम लहराया है। साथ ही में जहां भाजपा के मुख्यमंत्री है, वहां लोगों की सुरक्षा के साथ ही प्रदेश का भी विकास तेजी से हो रहा है। वहीं हिन्दू युवा वाहिनी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष और वर्तमान प्रधान, भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता प्रधान रुपिन महेंद्र चौहान, संतोष पाल, संजय पाठक, धरम पाल आदि का कहना है कि इस बार मोदी और योगी जी की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं देशभक्ति और सनातन के प्रति विश्वास को देखकर दिल्ली ही नहीं, बल्कि पूरे देश में आगामी होने वाले कोई भी चुनाव में भाजपा को पूर्ण बहुमत के साथ जनता भाजपा को सत्ता में दोबारा लायेगी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read