Homeप्रयागराजभवसागर से पार करने में जो समर्थ है, वही तीर्थ कहलाता है:...

भवसागर से पार करने में जो समर्थ है, वही तीर्थ कहलाता है: आचार्य हिमांशु

भवसागर से पार करने में जो समर्थ है, वही तीर्थ कहलाता है: आचार्य हिमांशु

तेजस टूडे ब्यूरो
एमके मिश्र
प्रयागराज। अन्नपूर्णेश्वरी वेद अनुसंधान संस्थान के वैदिक आचार्यों सहित गुरुकुल के सभी विद्यार्थियों ने कुंभ पर्व के माघ मास के सभी अमृत स्नानों को करके गुरुकुल के लिये प्रस्थान किए।इस मौके पर आचार्य हिमांशु शुक्ला ने बताया कि भारत के तीर्थों में प्रयाग की प्रतिष्ठा महाभारत काल से ही तीर्थराज के रूप में होती रही है।वन पर्व में उल्लेख है कि प्रजापति ब्रह्मा ने यहाँ प्राचीन काल में प्रथम यज्ञ किया था। इसी से यज धातु से प्रयाग बना। तीर्थ शब्द संस्कृत भाषा का शब्द है जो त्र धातु में थक प्रत्यय के योग से बना है। इसका अर्थ है पाप से तारने वाला या भव सागर से पार उतारने वाला। संस्कृत भाषा की एक उक्ति भी तीर्थ शब्द का ऐसा ही अर्थ व्यक्त करती है- तारयितुम समर्थः इति तीर्थः अर्थात् जो तार देने या पार कर देने में समर्थ है वही तीर्थ है। प्रयाग सभी तीर्थो का राजा है इसलिए प्रयागराज कहा जाता है।
प्रयागराज की महिमा रामचरितमानस में गोस्वामी तुलसीदास जी कहते हैं- को कहि सकइ प्रयाग प्रभाऊ, कलुष पुंज कुंजर मृगराऊ। अस तीरथपति देखि सुहावा, सुख सागर रघुबर सुखु पावा। अर्थात पापों के समूह रूपी हाथी के मारने के लिए सिंह रूप प्रयागराज का प्रभाव (महत्व-माहात्म्य) कौन कह सकता है। ऐसे सुहावने तीर्थराज का दर्शन कर सुख के समुद्र रघुकुल श्रेष्ठ श्री रामजी ने भी सुख पाया। कुंभ मेला सनातन धर्म के सबसे बड़े और सबसे पवित्र धार्मिक आयोजनों में से एक है जो हर 12 वर्ष में एक बार होता है, यह सिर्फ धार्मिक आयोजन ना होकर खगोलीय घटनाओं से जुड़ी एक चिर पुरातन परंपरा है जिसमें ग्रहों की स्थिति का विशेष महत्व होता है और इसी आधार पर इसका आयोजन होता है।
गुरुकुल के प्राचार्य सागर गर्ग ने बताया कि धार्मिक मान्यता है कि महाकुंभ में स्नान करने से व्यक्ति के सभी पाप मिट जाते हैं और पुण्यकारी फलों की प्राप्ति होती है। कहते हैं कि महाकुंभ के दौरान अगर प्रयागराज में व्यक्ति एक दिन भी नियमपूर्वक स्नान कर लेता है तो उसे एक सहस्र अश्वमेघ यज्ञों को करने के बराबर पुण्य प्राप्त हो जाता है। कुंभ महापर्व के दौरान कभी भी स्नान-दान कर पुण्य फल पा सकते हैं लेकिन शाही स्नान के दिन संगम में स्नान करने से विशेष फलों की प्राप्ति होती है। गुरुकुल के सभी विद्यार्थियों द्वारा विशेष पर्वों पर आचार्य आशुतोष तिवारी एवं आचार्य रितिक तिवारी के सानिध्य में गंगा स्नान एवं गंगा पूजन भी किया गया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read