Homeबलरामपुररोजगार मेले में 27 कम्पनियों ने किया प्रतिभाग, 1277 अभ्यर्थियों का हुआ...

रोजगार मेले में 27 कम्पनियों ने किया प्रतिभाग, 1277 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

रोजगार मेले में 27 कम्पनियों ने किया प्रतिभाग, 1277 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

तेजस टूडे ब्यूरो
संतोष जायसवाल
मऊ। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सहादतपुरा के परिसर में रोजगार कुम्भ (वृहद रोजगार) मेले का आयोजन शनिवार को हुआ जहां उप्र. सरकार के उर्जा एवं नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने रोजगार मेले का दीप प्रज्वलन कर चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरण किया।
इस मौके मंत्री जी ने कहा कि सरकारी नौकरियों के लिए विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं से होकर गुजरना पड़ता है लेकिन प्राइवेट सेक्टर में रोजगार की अपार सम्भावनाएं हैं जिसे पूरे प्रदेश में उप्र. शासन के निर्देशानुसार सेवायोजन कार्यालयों द्वारा उपलब्ध कराया जा रहा है।
इसी क्रम में जनपद मऊ में मेरे व्यक्तिगत निर्देशन एवं प्रयास द्वारा इस वृहद रोजगार कुम्भ का आयोजन हुआ। इस रोजगार मेले में 27 कम्पनियों द्वारा प्रतिभाग कर 3745 अभ्यर्थियों में से 1277 अभ्यर्थियों का उनकी योग्यता के अनुरूप चयन किया गया।
मेले में जिला सेवायोजन अधिकारी अरविन्द पाण्डेय, प्राधानाचार्य राजकीय आई०टी०आई० अरूण यादव, सहायक जिला सेवायोजन अधिकारी आशुतोष प्रसाद, अपर साख्यिकीय अधिकारी एम०आर० प्रजापति सहित सेवायोजन कार्यालय एवं राजकीय आईटीआई के समस्त कर्मचारी रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read