साइबर फ्राड कर निकाले गये दो लोगों के रुपये कराये गये वापस
अब्दुल मोबीन सिद्दीकी
बलरामपुर। शिकायतकर्ता गणेश दत्त शुक्ला कार्यरत बीएसएनएल एक्सचेंज बलरामपुर के बैंक खाते से 9500 रुपये अवैध तरीके से निकाल लिए गए थे जबकि 28 दिसम्बर 2022 को शिकायतकर्ता अमन अग्रवाल निवासी भगौतीगंज के क्रेडिट क्रार्ड से 50872.96 रुपये धोखाधड़ी करके निकाल लिए गये थे।
उपरोक्त शिकायतकर्ताओं द्वारा उक्त मामलों की शिकायत पुलिस अधीक्षक बलरामपुर से की गयी थी। जिस पर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में साइबर सेल द्वारा तत्काल आवश्यक कार्यवाहियां की गयी और साइबर तकनीकों का उपयोग करते हुए शिकायतकर्ता गणेश दत्त शुक्ला के खाते में फ्राड से निकाली गयी धनराशि में से 9500 रुपये तथा शिकायतकर्ता अमन अग्रवाल के क्रेडिट कार्ड से फ्राड कर निकाली गयी कुल धनराशि 50872.96 रुपये वापस करा दिया गया है। उक्त दोनों शिकायतकर्ताओं द्वारा साइबर फ्राड कर निकाली गयी धनराशि वापस मिल जाने पर जनपदीय साइबर क्राइम सेल व बलरामपुर पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
रुपयों को वापस कराने में उपनिरीक्षक पवन कुमार कनौजिया प्रभारी साइबर सेल, कांस्टेबल अनिल कुमार साइबर सेल एवं कांस्टेबल विकास कुमार साइबर सेल का विशेष सहयोग रहा।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












