Homeझांसीपर्यावरण संरक्षण गतिविधि झांसी महानगर के तत्वाधान में हुआ मासिक मिलन कार्यक्रम

पर्यावरण संरक्षण गतिविधि झांसी महानगर के तत्वाधान में हुआ मासिक मिलन कार्यक्रम

पर्यावरण संरक्षण गतिविधि झांसी महानगर के तत्वाधान में हुआ मासिक मिलन कार्यक्रम

मुकेश तिवारी
झांसी। पर्यावरण संरक्षण गतिविधि झांसी महानगर के तत्वाधान में मासिक हरित मिलन कार्यक्रम के अंतर्गत सक्सेस क्लासेस कोचिंग सेंटर पर मानवीय जीवन में प्राकृतिक संसाधनों की उपयोगिता विषय पर मासिक मिलन कार्यक्रम हुआ। इस कार्यक्रम के दौरान डॉ.पंकज लवानिया सह पेड़ प्रमुख कानपुर प्रांत एवं एक पेड़ देश के नाम अभियान कार्यक्रम समन्वयक झांसी महानगर ने एक पेड़ देश के नाम अभियान की शुरुआत करते हुए छात्र-छात्राओं के मन में कुटुंब नर्सरी घर-घर नर्सरी के माध्यम से छात्र-छात्राओं के मन में बीजारोपण किया एवं मानव जीवन में कुटुंब नर्सरी की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए जन जल जंगल जानवर जमीन की पारिस्थितिकी को बड़े ही आसान शब्दों में छात्र-छात्राओं समक्ष बड़े ही आसान शब्दों में रखा।

डॉक्टर गरिमा गुप्ता मातृशक्ति झांसी महानगर ने पॉलिथीन का मानवीय जीवन म नकारात्मक प्रभावों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के अंत में डॉ. अर्चना वासुदेव नगर की मातृशक्ति प्रमुख एवं सतीश कुमार वासुदेव नगर नगर के शिक्षण संस्थान संपर्क प्रमुख मनोनीत किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित 48 छात्र छात्राओं को इको मित्रम ऐप के माध्यम से पर्यावरण प्रहरी की शपथ प्रदान कराई गई। कार्यक्रम के दौरान व संगीता जोशी, सुनीता शिवहरे, किरण राजपूत, मुस्कान राजपूत, कुसुम प्रजापति, कुसुम कुशवाहा, सौम्या पांडा, महेश यादव, पत्रक कुशवाह, काजल दोहरे, बबीता वर्मा, महक कुशवाहा, रिमझिम कुशवाहा, मधु प्रजापति एवं 36 छात्र छात्राओं ने पर्यावरण पहरी की शपथ ली।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read