Homeबहराइचपीएम किसान सम्मान निधि के लाभार्थी किसान पूर्ण कराये ई-केवाईसी

पीएम किसान सम्मान निधि के लाभार्थी किसान पूर्ण कराये ई-केवाईसी

पीएम किसान सम्मान निधि के लाभार्थी किसान पूर्ण कराये ई-केवाईसी

अब्दुल शाहिद
बहराइच। उप निदेशक कृषि टी.पी. शाही ने बताया कि शासन द्वारा अवगत कराया गया है कि जनपद बहराइच के 546099 कृषकों में से 363083 कृषकों द्वारा अभी तक अपना ई-केवाईसी करा लिया गया है। जबकि जनपद के 183016 कृषकों द्वारा अभी तक अपना ई-केवाईसी नहीं कराया गया है, ऐसे किसानों की 13वीं किश्त भारत सरकार द्वारा रोक दी जाएगी।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजनान्तर्गत लाभ प्राप्त कर रहें सभी लाभार्थी किसानों का आधार वैलिडेशन कराने के उद्देश्य से पीएम किसान डाट जीओवी डाट इन पर पर एक नया लिंक ई-केवाईसी के नाम से खोला गया है। खोले गये पोर्टल पर लाभ प्राप्त कर रहे सभी अवशेष किसानों का ई-केवाईसी कराने का निर्देश दिये गये है। साथ ही नये किसानों का भी पोर्टल पर ई-केवाईसी कराने के निर्देश दिये गये हैं। उप निदेशक कृषि श्री शाही ने ऐसे किसानों से अपील की है कि जो किसान अभी तक अपना ई-केवाईसी नहीं कराया है वे अपना ई-केवाईसी मोबाइल ओटीपी, बायोमैट्रिक ई- केवाईसी करा लें।

उन्होंने यह भी बताया कि किसानों का आधार उनके मो0 से लिंक है तो वे स्वयं अपने मोबाइल फोन से अपना ई-केवाईसी कर सकते हैं। साथ ही अपने बैंक शाखा में जाकर अपने बैंक खाते को आधार एवं एनपीसीआई से लिंक भी करा ले। जिससे किसानों को आगामी किश्त प्राप्त होने में कोई असुविधा न हो। श्री शाही ने बताया कि किसानों द्वारा अपनी ई-केवाईसी पूर्ण नहीं की जाती है तो उनकी आगामी किश्त भारत सरकार द्वारा बाधित कर दी जाएगी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read