द हंस फाउंडेशन का ‘हंसवृक्ष शिक्षा कार्यक्रम’ का लांच इवेंट सम्पन्न
तेजस टूडे ब्यूरो
एम अहमद
श्रावस्ती। द हंस फाउंडेशन लोगों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए विगत कई वर्षों से निरंतर कार्यरत है तथा इस वर्ष संस्था द्वारा स्वास्थ्य के साथ बच्चों की शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए जिले में “हंस वृक्ष शिक्षा कार्यक्रम” का लांच इवेंट मुख्य विकास अधिकारी अनुभव सिंह की अध्यक्षता में तथागत सभागार कलेक्ट्रेट भिन्गा में औपचारिक रूप से सम्पन्न किया गया। संस्था विकास खंड इकौना तथा सिरसिया विकास खंड के 12 विद्यालयों (8 उच्च प्राथमिक, 1 राजकीय हाईस्कूल, 1 राजकीय बालिका इंटर कॉलेज तथा 2 राजकीय इंटर कॉलेज) में कार्यक्रम सम्बन्धी गतिविधियाँ कर रही हैं।
बताया गया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य पी.एम.श्री स्कूल के प्रतिकृति मॉडल स्कूल स्थापित करके बच्चों की शिक्षा गुणवत्ता को बेहतर बनाना है जिसमें बच्चों को जीवन-कौशल सम्बन्धी शिक्षा के साथ गणित तथा विज्ञान सम्बन्धी शिक्षण पर भी ध्यान दिया जायेगा। कार्यक्रम में कुछ मुख्य गतिविधियां जैसे संस्था तथा परियोजना का परिचय (प्रेजेंटेशन के माध्यम से) दिया गया। बच्चों को वेलकम स्टेशनरी किट तथा शिक्षकों को शिक्षण सम्बन्धी किट दिये गये। कार्यक्रम में बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम जैसे स्वरचित कविताओं का पाठ, गायन का प्रदर्शन भी किया।
कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी के साथ मुख्य विकास अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला समन्वयक सर्व शिक्षा अभियान, जिला समन्वयक निर्माण, जिला समन्वयक बालिका, खंड शिक्षा अधिकारी इकौना, सिरसिया, एस.आर.जी., ए.आर.पी., शिक्षक तथा बच्चे शामिल रहे। द हंस फाउंडेशन को संबोधित करते हुए जिला अधिकारी ने कार्यक्रम तथा संस्था के निरंतर प्रयास को प्रोत्साहित किया। संस्था की तरफ से हंस संस्था के राज्य समन्वयक स्टीव डेनियल, प्रोजेक्ट मैनेजर रिया सिंह, जिला समन्वयक अंजली शर्मा, जितेंद्र सिंह के साथ पूरी टीम उपस्थिति रही।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।









