Homeअमेठीडूबकर होने वाली मृत्यु की घटनाएं लगातार बढ़ रहीं

डूबकर होने वाली मृत्यु की घटनाएं लगातार बढ़ रहीं

डूबकर होने वाली मृत्यु की घटनाएं लगातार बढ़ रहीं

राघवेन्द्र पाण्डेय
अमेठी। आपदा विशेषज्ञ प्रदीप कुमार ने बताया कि वर्तमान में डूबकर होने वाली मृत्यु की घटनाएं लगातार बढ़ रही है जिसके संबंध में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा नागरिकों को विशेष सलाह बरतने के लिए जानकारी प्रदान की जा रही है। इसके अंतर्गत सभी नागरिकों से अपेक्षा है कि वह नदी विशेषकर मौसमी/ बरसाती नदी के आसपास स्नान या अन्य कार्य करने से बचें क्योंकि वहां पर गहराई का अनुमान नहीं मिल पाता है जिससे ऐसे क्षेत्रों में हादसे घटित हो सकते हैं।

इसके अलावा विशेषकर बच्चों को बिना अपनी देख—रेख के नदी, नाले या गांव के समीप स्थित तालाबों के पास न जाने दें क्योंकि वहां पर अनहोनी की आशंका हो सकती है। जिन तालाबों की गहराई के बारे में जानकारी न हो, वहां पर कतई न जाय, क्योंकि ऐसी जगह हमेशा दुर्घटना की आशंका को बढ़ाती हैं। साथ ही यदि तैरना नहीं आता है तो बिना प्रशिक्षक की देखरेख के तालाबों व घाटों के पास तैराकी करने की कोशिश ना करें, अन्यथा दुर्घटना घटित हो सकती है किसी भी दुर्घटना होने पर चिकित्सीय सहायता हेतु 112 नंबर डायल करें एंबुलेंस को सूचित करते हुए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में ले जायं।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read