Homeबाराबंकीप्रदर्शनी में बताया गया मोटे अनाज का महत्व

प्रदर्शनी में बताया गया मोटे अनाज का महत्व

प्रदर्शनी में बताया गया मोटे अनाज का महत्व

जीपी वर्मा
बाराबंकी। सेंट्रल एकेडमी विद्यालय में खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा ईट राइट मेला एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य विषय मोटे अनाजों के महत्व पर आधारित था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सतीश चंद्र शर्मा मंत्री खाद्य एवं रसद विभाग उत्तर प्रदेश, डॉ. सुचिता चतुर्वेदी सदस्य उत्तर प्रदेश राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग लखनऊ, पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह सहायक आयुक्त खाद्य बाराबंकी रहे।

आये हुए अतिथियों ने मोटे अनाजों के महत्व को स्वीकार किया। सतीश चंद्र शर्मा ने बताया की सही खानपान के द्वारा ही स्वस्थ समाज का निर्माण किया जा सकता है इसलिए इसके प्रति जागरूक होना आवश्यक है। प्रियंका सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि विद्यालय के कैंटीन में फास्ट फूड का वितरण बच्चों को नहीं होना चाहिए। प्रदर्शनी में मोटे अनाजों से बने अनेक व्यंजनों के स्टाल लगाए गए।

मंत्री सहित सभी अतिथियों ने इन व्यंजनों का निरीक्षण कर उन्हें प्रथम द्वितीय तथा तृतीय पुरस्कार भी प्रदान किए। इस अवसर पर विद्यालय के छात्रों के बीच कई प्रतियोगिताएं रखी गयीं जिसमें बच्चों ने अपना-अपना कौशल दिखाया। विद्यालय के प्रधानाचार्य विधान तिवारी ने मोटे अनाजों के महत्व को स्वीकार करते हुए सम्बंधित विभाग को धन्यवाद दिया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read