HomeBiharचौकीदार की सूझ—बूझ से लूटने से बची परचून की दुकान

चौकीदार की सूझ—बूझ से लूटने से बची परचून की दुकान

चौकीदार की सूझ—बूझ से लूटने से बची परचून की दुकान

नरहट बाजार के परचून की दुकान से चोरी करते नाबालिग चोर रंगेहाथ पकड़ाया
विजय कुमार
नरहट, नवादा (बिहार)। रात्रि करीब 3 बजे नरहट चांदनी चौक के पास एक परचून की दुकान का लकड़ी का पटरा उखाड़ कर अंदर घुसकर चोरी करते एक नाबालिक चोर उम्र 15 वर्ष को पुलिस द्वारा पकड़ा गया है। चौकीदार की सूझ—बूझ के कारण एक परचून की दुकान लूटने से बच गया। बाजार में रात्रि ड्यूटी में तैनात चौकीदार वेद प्रसाद और शंकर राम के सतर्कता से चोर को रंगेहाथ पकड़ लिया गया। चोर के पास से नगदी एवं समान बरामद किया गया है। पकड़ा गया नाबालिक चोर नरहट गांव का ही निवासी है।

यह जानकारी देते हुये थानाध्यक्ष मुन्ना वर्मा ने बताया कि गुंगटीनुमा परचून की दुकान दीपक कुमार का है। दीपक अपने परचून की दुकान चला कर अपने परिवार का भरणपोषण कर रहा है। थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रखण्ड के सभी बाजारों में सुरक्षा को लेकर चौकीदार की रात्रि ड्यूटी लगाई गई है। साथ ही समय—समय पर पुलिस गस्त लगाया जाता है। चौकीदार की सतर्कता के कारण दुकान लूटने से बच गया और चोर भी रंगे हाथ पकड़ लिया गया। इधर रंगेहाथ चोर पकड़े जाने पर नरहट के दुकानदार खुश हैं। चोरी करते रंगेहाथ चोर को पकड़ने पर बाजार के दुकानदारों ने चौकीदार की प्रशंसा करते हुये कहा कि इसी तरह पुलिस को अलर्ट रहने की जरूरत है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read