40 वर्षों से बन्द पइन का डेहरी प्रखण्ड प्रमुख ने की शुरुआत
किसानों में खुशी की लहर, प्रखण्ड प्रमुख को दी बधाई
राजेंद्र प्रसाद
रोहतास, सासाराम (बिहार)। धान का कटोरा कहे जाने वाला रोहतास जिला में किसान वर्षा और नहर में जल के भरोसे अपनी खेती करते हैं लेकिन भेड़िया, सखरा और भैसहा गांव के किसान पिछले 40 वर्षों से अपने खेतों के पास नहर के पानी पहुंचने का इंतजार में तरस रहे थे। कारण इनके खेतों तक पइन पिछले 40 वर्षों से बंद पड़ा हुआ था। कई जनप्रतिनिधि को लोगों ने चुना लेकिन इस पर कोई ध्यान नहीं दिया।
जब इसकी सूचना युवा जनप्रतिनिधि डेहरी प्रखंड प्रमुख संजीव सिंह को मिली तो तुरन्त किसानों के साथ बैठक कर उनकी समस्या को गंभीरता से लेते हुए 2000 फीट बंद पड़ा पइन की खुदाई कराकर नाहर से मंगलवार को शुरुआत कर दी। प्रखंड प्रमुख ने बताया कि मुझे किसानों ने बताया कि हमारे जमीन तक पइन बंद पड़ा हुआ है अगर यह शुरू हो जाता है तो हजारों हेक्टर जमीन पर खेती में बड़े आसानी से पानी पहुंच सकता है।
किसानों की मांग पर 2000 फीट पइन कि खुदाई कराकर नाहर से जोड़ दिया गया। मंगलवार से किसानों को जमीन तक पानी पहुंच रहे हैं। इससे भेड़िया सखरा और भेंसही गांव के किसानों के लोगों को काफी फायदा होगा। उन्होंने कहा कि किसान की किसी भी समस्या के लिए ही मैं जनप्रतिनिधि चुना गया हूं। वहीं किसानों के जमीन तक नहर का डायरेक्ट पानी पहुंचने से किसान बहुत ही खुश हैं। उन्होंने कहा कि युवा देश का भविष्य है यह हमने देख लिया जनप्रतिनिधि के तौर पर प्रखंड प्रमुख ने हमारी समस्या 1 हफ्ते के अंदर दूर कर दिया उन्हें हम सब बधाई देते हैं।
बधाई देने वालों में दारा यादव, पासी यादव, पूर्व सरपंच विनोद सिंह, दुलारचंद, राम नरेश सिंह, पन्ना सिंह, गुड्डू सिंह, रविकर सिंह, भोला सिंह, अजय सिंह, मनीष सिंह आदि प्रमुख हैं।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













