Homeआजमगढ़एसपी आवास का घेराव करके आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही पर अड़े परिजन

एसपी आवास का घेराव करके आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही पर अड़े परिजन

एसपी आवास का घेराव करके आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही पर अड़े परिजन

तेजस टूडे ब्यूरो
देवी प्रसाद शर्मा
आजमगढ़। जिले के सिधारी थाना क्षेत्र के जाफरपुर गांव में दलित युवक संतोष कुमार की हत्या के मामले में शनिवार को परिजनों और ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। सैकड़ों की संख्या में पहुंचे लोगों ने एसपी आवास का घेराव करके आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। हालांकि परिजन एसपी से मुलाकात नहीं कर सके। मौके पर पहुंची सिधारी थाने की पुलिस ने आश्वासन देकर उन्हें शांत किया और घर भेज दिया।
मालूम हो कि जाफरपुर गांव निवासी फूलमती ने बताया कि 30 मार्च 2025 को उन्होंने सिधारी थाने में तहरीर दी थी जिसमें पुरानी रंजिश के चलते सुरेश, हरिनंद और लल्लू पर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था। इस घटना में उनके बेटे संतोष कुमार को पेट में गंभीर अंदरूनी चोटें आईं। इलाज के दौरान 9 अप्रैल 2025 को अस्पताल में संतोष की मौत हो गई।
परिजनों का आरोप है कि हत्या के 3 दिन बाद भी सभी आरोपी गिरफ्तार नहीं हुए हैं। इससे आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने शनिवार को एसपी आवास पर प्रदर्शन किया। सूचना मिलते ही सिधारी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई का भरोसा देकर भीड़ को तितर-बितर किया। सिधारी थाना अध्यक्ष शशि चन्द्र चौधरी ने बताया कि एक आरोपी सुरेश को शुक्रवार को हरबंशपुर तिराहे से गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी तेज कर दी गई है और जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read