963109
उक्त सरकारी जमीन में गांव के ही दबंग किस्म के एक व्यक्ति द्वारा शौचालय, ईंट का बाउंड्रीवॉल समेत आदि बनाकर अवैध अतिक्रमण किया गया है। गांव के ही उमाशंकर, बाल कुमार, अरविंद कुमार, कृष्ण कुमार, रोहित कुमार, अरुण कुमार आदि लोगों ने जिलाधिकारी, मड़ियाहूं उपजिलाधिकारी एवं राजस्व परिषद प्रयागराज को लिखित तहरीर देकर सरकारी जमीन पर दबंगों द्वारा किए गए अवैध अतिक्रमण को हटवाने के लिए बार-बार तहरीर देते रहे। तहरीर देने के बाद हल्का लेखपाल मनोज कुमार मौके पर आते थे और सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने वाले से मिलकर फर्जी व कूटरचित रशिद का बगैर सत्यापन किए कई बार आख्या लगाकर निस्तारण करते रहे और अधिकारियों व शिकायतकर्ताओं को गुमराह करते रहे जिसके बाद 6 फरवरी को उच्च न्यायालय इलाहाबाद में रोहित कुमार ने एक जनहित याचिका संख्या 508/2025 दायर किया जिसमें 7 मार्च को याचिकाकर्ता के अधिवक्ता शिवम सिंह ने न्यायालय में बहस किया।





