Homeबदायूं26 सितम्बर तक कार्डधारकों को पोर्टेबिलिटी से खाद्यान्न प्राप्त करने की सुविधा...

26 सितम्बर तक कार्डधारकों को पोर्टेबिलिटी से खाद्यान्न प्राप्त करने की सुविधा रहेगी उपलब्ध

26 सितम्बर तक कार्डधारकों को पोर्टेबिलिटी से खाद्यान्न प्राप्त करने की सुविधा रहेगी उपलब्ध

अंकित सक्सेना
बदायूं। जिलापूर्ति अधिकारी रमन मिश्रा ने बताया कि जनपद में प्रचलित अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी कार्डधारको कों माह सितम्बर 2023 के सापेक्ष राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनिमय 2013 के अन्तर्गत आवंटित खाद्यान्न का 12 से 23 सितम्बर तक निःशुल्क वितरण कराया जा रहा है। आयुक्त पत्र द्वारा वितरण की अवधि को विस्तारित करते हुये निःशुल्क खाद्यान्न एंव सशुल्क चीनी वितरण की तिथि 26 सितम्बर तक विस्तारित की गयी है। उक्त अवधि में ई-पॉस मशीन के माध्यम से आधार आधारित वितरण किया जायेगा। मोबाइल ओ0टी0पी0 वेरीफिकेशन के माध्यम से वितरण की तिथि पूर्व निर्धारित 23 सितम्बर के साथ 26 सितम्बर को भी उपलब्ध रहेगी। उपरोक्तानुसार 26 सितम्बर तक कार्डधारकां को पोर्टेबिलिटी से खाद्यान्न प्राप्त करने की सुविधा उपलब्ध रहेगी। उन्होंने बताया कि जनपद के ऐसे समस्त अन्त्योदय एंव पी0एच0एच0 कार्डधारक जिनके द्वारा माह सितम्बर के सापेक्ष राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के अन्तर्गत आवंटित खाद्यान्न अभी तक प्राप्त नहीं किया गया है, को सूचित किया जाता है कि वह अपने उचित दर विक्रेता से 26 सितम्बर तक अन्त्योदय राशनकार्ड पर 35 किलोग्राम खाद्यान्न (14 किलोग्राम गेहॅू एंव 21 चावल) व 3 किलोग्राम चीनी रू0 54 में 18 रू0 प्रति किलोग्राम की दर से पात्र गृहस्थी राशनकार्ड पर प्रति यूनिट 5 किलोग्राम खाद्यान्न (2 किलोग्राम गेहॅू व 3 किलोग्राम चावल) निःशुल्क खाद्यान्न प्राप्त कर सकते हैं।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read