ब्लूमिंगडेल स्कूल में नशा मुक्ति, विधिक जागरूकता एवं बालिका सशक्तिकरण पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
तेजस टूडे ब्यूरो
अंकित सक्सेना
बदायूंं। ब्लूमिंग डेल स्कूल में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों को सामाजिक और संवैधानिक मुद्दों के प्रति जागरूक बनाना था। यह कार्यक्रम जिला न्यायिक सेवा प्राधिकरण एवं महिला कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर शिव कुमारी (अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, बदायूं) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उनके साथ ड्रग इंस्पेक्टर लवकुश एवं प्रोटेक्शन ऑफिसर रवि कुमार भी मौजूद रहे जिन्होंने विद्यार्थियों को नशे से होने वाले दुष्प्रभावों एवं महिला एवं बाल संरक्षण से संबंधित कानूनी अधिकारों की विस्तृत जानकारी दी।
कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों ने “Say No to Drugs” विषय पर प्रभावशाली भाषण प्रस्तुत किये। वहीं “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” विषय पर सुंदर और प्रेरणादायक पोस्टर भी बनाये गये। न्यायिक अधिकारियों द्वारा विद्यार्थियों को भारतीय संविधान, मौलिक अधिकारों और विधिक सहायता के विषय में जानकारी दी गई जिससे बच्चों में सामाजिक जागरूकता और आत्मबल का विकास हो सके। इस आयोजन में विद्यालय की अध्यक्ष पम्मी मेंहदी दत्ता एवं प्राचार्य संजीव राठौर ने कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि सहित अन्य वक्ताओं का सम्मान कर उनके सहयोग हेतु आभार प्रकट किया। ब्लूमिंग डेल स्कूल का यह प्रयास समाज में सकारात्मक सोच और ज़िम्मेदार नागरिकता की भावना विकसित करने की दिशा में एक सराहनीय कदम है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।