जिला आबकारी अधिकारी के नेतृत्व में दुकानों की हुई चेकिंग
तेजस टूडे ब्यूरो
अंकित सक्सेना
बदायूं। शासन द्वारा होली के दृष्टिगत अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत उप आबकारी आयुक्त बरेली प्रभार तथा जिलाधिकारी बदायूं के आदेश के क्रम में जिला आबकारी अधिकारी बदायूँ के नेतृत्व/पर्वेक्षण में शनिवार को उपजिलाधिकारी आबकारी निरीक्षक सहसवान परमहंस कुमार ने मय अधीनस्थ स्टॉफ के साथ तहसील सहसवान की आबकारी दुकानों विभिन्न आबकारी दुकानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान यह सुनिश्चित किया गया कि दुकानों से वैध और गुणवत्तापूर्ण मदिरा की बिक्री निर्धारित मूल्य पर ही हो। निरीक्षण में कोई गंभीर अनियमितता नहीं पाई गई। इसके अतिरिक्त दिल्ली बदायूं राजमार्ग पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की गई। साथ ही हाईवे किनारे स्थित ढाबा की गहन तलाशी ली गई। ढाबा मालिकों को ढाबा पर किसी भी दशा में मदिरा पान न कराए जाने के निर्देश दिए गये।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










