Homeरायबरेलीसैकड़ों ग्रामीणों का अंगूठा लगाकर राशन डकार गया भ्रष्ट कोटेदार, फिर भी...

सैकड़ों ग्रामीणों का अंगूठा लगाकर राशन डकार गया भ्रष्ट कोटेदार, फिर भी लटकी है कार्यवाही की तलवार

सैकड़ों ग्रामीणों का अंगूठा लगाकर राशन डकार गया भ्रष्ट कोटेदार, फिर भी लटकी है कार्यवाही की तलवार

5 दिन पहले जांच टीम ने कई कुंतल राशन घोटाले को पकड़ा मगर अब तक नहीं हो सकी कार्यवाही
राशन जब्त करने गयी टीम से पहले ही कोटेदार हुआ फरार, रसूख के आगे जांच टीम ने भी टेका घुटना
अनुभव शुक्ला
सलोन, रायबरेली। जिले के एक भ्रष्ट कोटेदार के रसूख व नेताओं के फोन के आगे सलोन तहसील प्रशासन की टीम ने भी घुटने टेक दिए हैं। जी हां, ऐसा ही कुछ माजरा हुआ है। खाद्यान्न घोटाले में मटका ग्रामसभा की भ्रष्ट कोटेदार ने राशन बांटने से पहले ही कुंतलों राशन स्टाक से गायब कर दिया था। इतना ही नहीं, कार्डधारकों के राशन से यूनिट तो काटती ही थी किंतु घटतौली के साथ राशन बांटने से पहले ही पीओएस मशीन पर अंगूठा रखवाकर राशन वितरण में बंदरबांट करती थी। लगभग 3 सौ ग्रामीणों से पीओएस मशीन पर अंगूठा तो लगवा लिया किन्तु उन्हें राशन नहीं दिया। ऐसे ही भ्रष्टाचार के कारनामों की जांच में पकड़ आने पर एसडीएम आशुतोष राय के निर्देश पर बीती शुक्रवार को बचा हुआ राशन जब्त करने गई टीम को देखकर भ्रष्ट कोटेदार शिवकांती परिवार सहित घर में ताला बंद कर मौके से भाग निकली जिससे लगभग 3 घंटे तक राजस्व आपूर्ति व पुलिस की टीम मौके पर लगभग 3 घंटे बैठकर वापस लौट गई भ्रष्ट कोटेदार शिवकांती पत्नी अवधेश कुमार का रसूख और पकड़ देखिए। इतना गम्भीर भ्रष्टाचार पकड़ने के बावजूद अब तक प्रशासन भी घपलेबाज कोटेदार का बालबांका न कर सका। विदित हो कि मटका ग्रामसभा के कई संख्या में ग्रामीण कुछ दिनों पूर्व भ्रष्टाचारी कारनामों से आहत होकर डीएम सहित उच्च अधिकारियों से राशन काटे जाने सहित अन्य भ्रष्टाचारों की जांच कर कार्यवाही करने की गुहार लगाई थी जिस पर बीती 18 सितंबर 2023 को आपूर्ति विभाग, राजस्व व माप-तौल विभाग की संयुक्त टीम ने जांच किया तो नजारा कुछ और ही निकला भ्रष्ट कोटेदार शिव कांति ने राशन बांटने से पहले ही कई कुंतल सरकारी राशन का गबन कर दिया। स्टाक कम मिलने पर टीम ने ग्रामसभा के ही दो सरकारी विद्यालयों व तीन आंगनबाड़ी केंद्रों से लिखित बयान लिया जिसमें उन्होंने साफ तौर से कहा कि मुझे राशन नहीं दिया गया है। वहीं कई ग्रामीणों ने भी राशन काटने सहित अनियमितताओं का बयान दर्ज कराया किंतु 5 दिन बीतने के बावजूद भ्रष्ट कोटेदार पर प्रभावी कार्यवाही नहीं हो पाई जिससे उसके हौसले बुलंद हैं। यदि सूत्रों की मानें तो भ्रष्ट कोटेदार शिवकांती दिन भर नेताओं की चौखट का चक्कर काट अपने भ्रष्टाचारी के पाप को धुलने के प्रयास में जुटी हुई है। इतना ही नहीं, कुंतलों कम राशन के स्टाक को भी प्रशासन व ग्रामीणों को चकमा देकर पूरा करने के फिराक में जुटी हुई है। अब देखना यह है कि प्रशासन ऐसी घपलेबाज व भ्रष्ट कोटेदार पर कार्यवाही कर पाता है या फिर नेताओं के फोन के आगे ऐसे ही जिम्मेदार इस बार भी भ्रष्ट कोटेदार को अभयदान दे देंगे, यह तो आने वाला समय ही बताएगा।

डीएम को भेजी जा जुकी है रिपोर्ट, जल्द ही होगी कार्यवाही: आपूर्ति निरीक्षक
इस बाबत आपूर्ति निरीक्षक सलोन ने बताया कि इस पूरे मामले की जांच आख्या डीएम को सौंपी जा चुकी है। निर्देश मिलते ही जल्द ही प्रभावी कार्यवाही की जाएगी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read