सडक़ दुर्घटना में एक की हुई मौत, 5 घायल
रंजीत सिंह
कालपी, जालौन। कालपी—मीरपुर हाईवे पर ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से आटो में बैठ 5 लोग घायल हो गये जिन्हें उपचार के लिए उन्हें कुरारा अस्पताल भेजा गया जहां से एक व्यक्ति को कानपुर रिफर कर दिया जिसकी रास्ते में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह कालपी हमीरपुर हाईवे पर एक आटो कुरारा से सवारी लेकर कदौरा जा रहा था तभी कालपी हमीरपुर हाईवे पर उदनपुर पर बीच गांव से गलत साइड से आ रहे ट्रैक्टर ट्राली ने आटो में टक्कर मार दी जिससे आटो में सवार रामनाथ (50 वर्ष), सतीश (28 वर्ष), भारती (18 वर्ष) निवासीगण कुरारा, शोभा (60 वर्ष) निवासी मानिकपुर चित्रकूट, गुंजन (24 वर्ष) निवासी झलोखर गंभीर रूप से घायल हो गए। साथ ही दो लोगों को मामूली चोटें आईं। घायल लोगों को कुरारा अस्पताल भेजा गया जहां प्राथमिक उपचार होने के बाद रामनाथ की हालत बिगड़ते देख चिकित्सकों ने कानपुर रेफर कर दिया परंतु रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। घायलों ने बताया कि कस्बा के रामनाथ व अन्य लोग एक शव यात्रा में शामिल होने के लिए जा रहे थे। वहीं दुर्घटना के बाद टक्कर मारने वाला ट्रैक्टर मौके से भाग निकला।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










