963236
हज आवेदन पत्र भरने से पूर्व आवेदक हज-2026 के दिशा-निर्देशों (गाइडलाइन) को ध्यान से पढ़ लें। आवेदन हेतु मशीन पठित वैद्य अंतर्राष्ट्रीय पासपोर्ट होना आवश्यक है जो आवेदन की अन्तिम तिथि 7 अगस्त या उससे पूर्व का हो जिसकी वैद्यता तिथि 31 दिसम्बर 2026 तक होना अनिवार्य है। हज-2026 हेतु सामान्य 40 दिवस की यात्रा के अतिरिक्त छोटी 20 दिवसीय हज यात्रा हेतु आवेदन करने का विकल्प रखा गया है जिसमें कम सीटें उपलब्ध हैं एवं व्यय अधिक होने की सम्भावना है तथा ऐसा विकल्प चयनित करने वालों हेतु केवल सात (7) उड़ान स्थल (अहमदाबाद, बैंगलोर, चेन्नई, कोच्चिन, दिल्ली, हैदराबाद व मुम्बई) निर्धारित हैं। सामान्य यात्रा हेतु निर्धारित शर्ते हज 2025 की भॉति ही रहेंगी।









