HomeTrendingशिक्षक निर्वाचन में शान्तिपूर्ण मतदान कराने के दिये गये निर्देश

शिक्षक निर्वाचन में शान्तिपूर्ण मतदान कराने के दिये गये निर्देश

  • शिक्षक निर्वाचन में शान्तिपूर्ण मतदान कराने के दिये गये निर्देश

तेजस टूडे ब्यूरो
बदायूं। मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला ने मंगलवार को विकास भवन सभागार में बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से उत्तर प्रदेश विधान परिषद के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 की तैयारियों के संबंध में बैठक की। बैठक में मतदान के लिए तैनात पीठासीन अधिकारियों एवं मतदान अधिकारियों को अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी गंभीरता, सतर्कता एवं समयबद्धता के साथ करने के निर्देश दिए गए।
उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुचारु ढंग से संपन्न कराना सभी मतदान कार्मिकों की जिम्मेदारी है। जिन अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी मतदान कार्य में लगाई गई है, वे सभी आवश्यक तैयारियां समय से पूर्ण कर लें तथा निर्वाचन संबंधी दिशा-निर्देशों का भली-भांति अध्ययन कर लें। निर्देश दिए कि मतदान के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और सभी अधिकारी आपसी समन्वय के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें।
उन्होंने पीठासीन अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने मतदान स्थल के प्रभारी के रूप में सभी व्यवस्थाओं की निगरानी सुनिश्चित करें। मतदान अभिकर्ताओं की नियुक्ति से संबंधित प्रक्रिया, मत पत्र के पृष्ठभाग पर विशिष्ट पहचान चिह्न लगाने एवं पूर्ण हस्ताक्षर करने, टेंडर मतपत्र तथा चौलेंज मतों से संबंधित कार्रवाई को नियमानुसार संपन्न कराएं। साथ ही मतपत्रों, आवश्यक प्रपत्रों, लेखा विवरण तथा अन्य लिफाफों को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार तैयार करना सुनिश्चित करें। मतदान के दौरान निर्वाचन की शुचिता एवं गोपनीयता बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। सभी मतदान अधिकारी निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पालन करते हुए मतदान प्रक्रिया को व्यवस्थित एवं निर्विघ्न रूप से संपन्न करायें जिससे बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का निर्वाचन शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

 

 

 

 

 

Must Read