Homeहरदोईजिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने सुनीं लोगों की समस्याएं

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने सुनीं लोगों की समस्याएं

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने सुनीं लोगों की समस्याएं

तेजस टूडे ब्यूरो
अमित त्रिवेदी
हरदोई। तहसील सवायजपुर के सभागार में आयोजित तहसील समाधान दिवस में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह व पुलिस अधीक्षक नीरज जादौन ने लोगों की समस्याओं को सुना। जिलाधिकारी ने लोगों की समस्याओं को सुनते हुए निर्देश दिए कि आमजन की शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न की जाय। पैमाइश के प्रकरणों में अनावश्यक विलम्ब न किया जाय। वरासत के मामलों में त्वरित कार्रवाई की जाय। जिलापूर्ति अधिकारी को उन्होंने निर्देश दिया कि राशन न मिल पाने की शिकायतों को गंभीरता से लिया जाय। चकबंदी वाले गावों में प्रकिया के दौरान किसानों से नियमित संवाद किया जाय तथा विवादों के निस्तारण में अनावश्यक देरी न की जाय। चकरोड से अवैध कब्जो को हटाने की कार्रवाई की जाय। राशन वितरण समय से कराया जाय।
सुनवाई के दौरान नगला चौधरपुर की एक दिव्यांग महिला नीलम ने अपना यूडीआईडी कार्ड जिलाधिकारी को दिखाते हुए कहा कि वह और उनके रामबाबू दोनों ही पैरों से दिव्यांग है और उन्हें ट्राईसाईकिल नहीं मिल पा रही है। इस पर जिलाधिकारी ने तत्काल जिला दिव्यांग जन कल्याण अधिकारी को निर्देश दिया कि महिला व उसके पति को एक-एक ट्राईसाईकिल तुरंत दी जायं। तहसील समाधान दिवस के उपरांत जिलाधिकारी ने अपने हाथों से दोनों को ट्राईसाईकिल सौंपी। दिव्यांग युगल ने जिलाधिकारी को धन्यवाद दिया।
सवायजपुर की एक महिला ने बताया कि पात्र होने के बावजूद उसका राशन कार्ड नहीं बना है। इस पर जिलाधिकारी ने तत्काल पूर्ति निरीक्षक को महिला के साथ भेजते हुये निर्देश दिया कि पात्रता की जाँच कर महिला का राशन कार्ड बनवाया जाय। रौरा गाँव की एक वृद्ध व दिव्यांग महिला गंगावती ने जिलाधिकारी को बताया कि उसके पास जीवन यापन के लिए कृषि भूमि नहीं है। इस पर जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी सवायजपुर को निर्देश दिए कि कृषि पट्टा आवंटन की पात्रता की जाँच सोमवार तक करायी जाय। पात्र होने पर महिला को कृषि भूमि का पट्टा दिया जाय।
सुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक ने कहा कि भूमि विवाद के मामलों में राजस्व व पुलिस की टीमें मौके पर जाएं और नियमानुसार विवाद को सुलझाने का कार्य करें। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी रोहतास कुमार, जिला विकास अधिकारी कमलेश कुमार, उपजिलाधिकारी सवायजपुर संजय अग्रहरि, तहसीलदार विनीत सिंह, एसओसी पीसी उत्तम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read