यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 83 वाहनों का हुआ चालान
तेजस टूडे ब्यूरो
दीपक कुमार
मुगलसराय, चंदौली। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी यातायात, कृष्णमुरारी शर्मा के पर्यवेक्षण तथा यातायात प्रभारी सत्य प्रकाश यादव व सभी यातायात अधिकारी/कर्मचारीगण द्वारा बढ़ती हुयी सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में आमजन व वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते हुए यातायात नियमों के पालन करने हेतु जैसे- नशे की हालत में वाहन न चलाने, निर्धारित मानक से अधिक सवारी न बैठाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने, अवयस्क को वाहन न चलाने देने, सीट बेल्ट का प्रयोग करने व दो पहिया वाहनों पर हेलमेट का प्रयोग करने, वाहनों को ओवर लोड न चलाने आदि के संबन्ध में जागरूक किया गया।
सभी को अवगत कराया गया कि कार या अन्य बड़े वाहनों को चलाते समय “सीट बेल्ट” का प्रयोग व दो पहिया वाहन चलाते समय “हेलमेट” का प्रयोग अवश्य करें। इसी अभियान के क्रम में विशेष चेकिंग अभियान के दौरान बिना हेलमेट के वाहन चलाने वाले 43, गलत दिशा में वाहन चलाने वाले 2 व तीन सवारी वाले 8 वाहनों सहित कुल 83 वाहनों का अन्य धाराओं जैसे- यातायात नियमों का पालन ना करना, बिना ड्राइविंग लाईसेन्स के वाहन चलाना इन धाराओ में चालान किया गया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।






