बाइक सवार ने स्कूटी में मारी टक्कर, महिला की गयी जान
963159
बाइक सवार ने स्कूटी में मारी टक्कर, महिला की गयी जान
मनीष चौधरी टूंडला, फिरोजाबाद। एक एएनएम रामपुर से टीकाकरण करके वापस स्कूटी से आ रही थी। बैनीवाल गार्डन के समीप पहुंची थी कि तभी फिरोजाबाद की ओर से तेज गति से आ रहे एक अज्ञात बाइक सवार ने स्कूटी में जोरदार टककर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को लहूलुहान देख लोगों ने एक आटो की मदद से उसे स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया जहां चिकत्स्कों ने हालत गंभीर होने पर आगरा रेफर कर दिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
इस घटना से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। डोली पत्नी कृष्णवीर निवासी मदावली थाना टूंडला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टूंडला पर एएनएम के पद पर तैनात थी। शनिवार ग्राम रामपुर से टीकाकरण करके वापस स्कूटी से आ रही थी तभी फिरोजाबाद की ओर से तेज गति से आ रहे एक अज्ञात बाइक सवार ने स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। महिला को लहूलुहान देख लोगों ने एक आटो की मदद से उसे स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। सूचना मिलने पर परिजन भी स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गए। वहीं डाक्टरों ने घायल को प्राथमिक उपचार देकर आगरा के लिए रेफर कर दिया जहां रास्ते मे उसकी मौत हो गई। महिला की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच हुआ है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।