Jaunpur News : लायंस क्लब सूरज ने निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया आयोजन
963165
Jaunpur News : लायंस क्लब सूरज ने निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया आयोजन
जौनपुर। लायंस क्लब जौनपुर सूरज डिस्ट्रिक-321 ई द्वारा नगर के भण्डारी रेलवे स्टेशन निकट उच्च रक्तचाप, मधुमेह, फिजियोथिरैपी परामर्श के साथ निःशुल्क जांच शिविर का आयोजन हुआ। शिविर में क्लब के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने अपनी सहभागिता निभाई। शिविर में आये डा. निखिल साहू एवं डा. सत्यम गुप्ता द्वारा क्लब के सभी पदाधिकारियों, सदस्यों सहित लगभग दो दर्जन से अधिक लोगों ने स्वास्थ्य सम्बन्धित जांच कराते हुए चेकअप कराया।
शिविर में उपस्थित डाक्टरों की टीम द्वारा बीपी, शुगर, कोलेस्ट्राल जैसी बीमारियों की जांच की गई। साथ ही निःशुल्क दवाएं भी वितरित की गयीं। शिविर में अध्यक्ष आनन्द स्वरुप, सचिव विजयकृष्ण साहू, कोषाध्यक्ष विकास साहू, जोन चेयरपर्सन संतोष साहू, मीना साहू, रेखा मौर्या, अरुण सिंह, त्रिपुंड भास्कर मौर्य, दशरथ मौर्य, राजेन्द्र खत्री, ललित कुशवाहा, संतोष मौर्य, अरविंद जायसवाल, अमित साहू, मनीष श्रीवास्तव, नीरज शाह, अनूप जायसवाल, डा. सत्यम गुप्ता, डा. निखिल साहू आदि उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।